Transcript Unavailable.

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर के समीप आयोजित रामकथा का शुभारंभ संत विष्णुदास उदासीन उर्फ मौनी बाबा, उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुनील कुमार पनवार, विपुल सिन्हा ने संयुक्त रुप से रविवार को दीप प्रज्वलित कर किया । इस अवसर पर न्यायमूर्ति ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जो धर्म को धारण करता है वह अच्छे विचार रखता है। धर्म उच्च विचार धारण करना सिखाता है। हर लोग रामकथा सुने और इसे धारण करें। कथावाचक जगद्गुरु रामानुजाचार्य आचार्य श्री गुप्तेश्वर पांडेय जी महराज प्रत्येक दिन संध्या कालीन 6 बजे रामकथा करेंगे। जो 21 .12.23 तक चलेगा । इस अवसर पर लोक सेवा आश्रम के ब्यवस्थापक संत विष्णुदास उदासीन उर्फ मौनी बाबा ने कहा कि लगभग 14 साल पहले जब पांडेय जी हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष बने तो उन्होंने बिहार सरकार के सहयोग से लोगों को संस्कारित करने के लिए रामलीला के आयोजन की शुरुआत कराई जो बहुत लोकप्रिय हुआ। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र स्थित हरिहरनाथ मंदिर परिसर मे रविवार को जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पीटल कंकड़बागा पटना के द्वारा नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया.नि:शुल्क जांच शिविर मे मेदांता अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा 100 से अधिक लोगो का ईसीजी,आरबीएस,बीपी,सहित कई अन्य तरह की जांच कर चिकित्सको द्वारा परामर्श भी दिया गया.वहाँ जांच कराने पहुंचे लोगो को उसी जगह जांच रिपोर्ट भी दिया जा रहा था.यह नि:शुल्क जांच शिविर हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के प्रयास से मंदिर परिसर मे सम्भव हो सका.हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि नि:शुल्क जांच शिविर मे सबसे पहले हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष सह पूर्व डीजीपी जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वमी गुप्तेश्वर पांडेय जी महाराज के द्वारा जांच कराया गया.निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि न्यास समिति की ओर से जन कल्याण से जुड़े काम समय-समय पर किए जाते है.न्यास समिति का यह प्रयास रहता है कि गरीब असहाय और समाजिक सरोकार से जुड़े लोगो के लिए धर्म कर्म के साथ साथ कई तरह के कार्य बेहतर ढंग से हो.जिसका लाभ लोगो को मिल सके। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग पटना द्वारा लगायी गयी स्टॉल से राज्य के हर जिले के गांव के नक्शा मात्र 150/- रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है । बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री आलोक मेहता ने स्टॉल के उद्घाटन करने के उपरांत राज्य के कोने-कोने से आने वाले मैलार्थी स्टॉल में पहुंचकर अपने भूमि के संबंधित समस्याओं से निजात पाने के लिए सुबह 9:00 से ही लंबी लाइन में लगकर अपनी बारी के इंतजार करते हुए फॉर्म भरकर अपने गांव का नक्शा 150/- रुपया देकर प्राप्त कर रहे हैं । नक्शा प्राप्त करने के उपरांत मेलार्थी नक्शे को सुरक्षित रखने के लिए नक्शे बॉक्स को भी खरीद कर उसमें नक्शे रखकर सुरक्षित कर रहे हैं वही नक्शा उपलब्ध व नक्शा प्रिंट करने वाले कर्मियों ने बताया कि पटना सिटी कोर्ट के पास नक्शा प्रिटिंग प्रेस है जहां से लोग नक्शा प्रिटिंग कराकर नये व पुराने नक्शा ले जाते है लेकिन लोगों की नक्शा लेने में समस्या उत्पन्न ना हो इसके लेकर सोनपुर मेले में स्टाल लगाए गए हैं ।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में आयोजित दो दिवसीय मल्लयुद्ध प्रतियोगिता 2023 समापन हो गया। मल्लयुद्ध प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ पहलवान का खिताब कैमूर के राधेश्याम को प्रदान किया गया जहां बिहार केसरी के रूप में नवाजे गए राधेश्याम को चांदी के गंदा व नगद 1 लाख रुपये देकर सम्मानित किया गया। रोधेश्याम ने 90 किलोग्राम से ज्यादा भारवर्ग में यह खिताब अपने नाम किया। प्रशिक्षक वीर सिंह राव ने इन्हें चुना इस इनाम के काबिल समझे ।सभी विजेता पहलवानों को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने नकद इनाम देकर सम्मानित किया। साथ में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कुश्ती के प्रशिक्षक वीर सिंह राव ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया. सभी का स्वागत बिहार कुश्ती संघ के सचिव विनय कुमार ने किया । प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 1 लाख दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार दिया गया ।इस कुश्ती प्रतियोगिता में कुल 10 लाख 50 हजार रुपये पहलवानों को दिया गया । इस मल्ल युद्ध में बिहार के खेलाड़ी थे लेकिन वह राज्य व राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने भाग लिया था । इस दंगल में दिल्ली,उत्तरप्रदेश, बिहार के पहलवान मौजूद रहे । पुरुष और महिला वर्ग का परिणाम 50 से 60 किलोग्राम महिला वर्ग में-जुगनू भारद्वाज- बेगूसराय प्रथम, रश्मि कुमारी -पटना द्वितीय, गोपालगंज की कल्पना तिवारी तृतीय, 60 किलोग्राम से ऊपर महिला वर्ग में बेतिया की मंजू कुमारी प्रथम, पटना की नूतन द्वितीय और भोजपुर की राधा तृतीय, पुरुष वर्ग के 60-70 किलोग्राम वर्ग में-सुमन कुमार बेतिया, प्रथम ,सचिन, पटना द्वितीय और दीपक सहनी, गोपालगंज, 70-80 किलोग्राम वर्ग में - आकाश कुमार, भोजपुर, प्रथम ,राहुल, भोजपुर-द्वितीय तथा राम गोपाल राय, नवादा, तृतीय, 80-90 किलोग्राम वर्ग में -राधेश्याम, कैमूर, प्रथम ,रुद्रेश कुमार, कैमूर, द्वितीय और रूपेश कुमार, कैमूर, तृतीय, पुरुष 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में पूर्व बिहार केसरी शुभम विजेता जबकि कैमूर के ही शमशेर यादव उप विजेता तथा सुमंत यादव बक्सर तृतीय स्थान पर रहे । पुरस्कार वितरण के उपरांत मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि कुश्ती बिहार का पारंपरिक खेल रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में बिहार संग्रहालय की प्रदर्शनी बरबस मेला घूमने आए लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस प्रदर्शनी में पुरुष महिला के अलावा छात्र-छात्राओं की भी काफी संख्या में भीड़ उमड़ रही है । इस प्रदर्शनी में मौर्यकालीन, कुषाण कालीन, आठवीं शताब्दी ईस्वी पाल कालीन, 17वीं शताब्दी ई व 13वीं शताब्दी ईस्वी की बहुमूल्य कलाकृतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है । प्रदर्शनी में उपस्थित कर्मियों ने बताया कि बिहार संग्रहालय, पटना में बिहार व भारत के प्राचीन इतिहास, संस्कृति व कलाकृतियों का संग्रह है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

सोनपुर मन में संकल्प और दृढ़ इच्छा शक्ति और कुछ कर गुजरने की जज्बा हो तो कोई भी व्यक्ति उस मुकाम पर पहुंच कर अपनी मंजिल को हासिल कर सकता है । यह दृश्य विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रदर्शनी में दृष्टिहीन दर्जनों बच्चियों ने आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ सोनपुर मेले में स्टाल लगाकर लिट्टी चोखा बनाकर बेच रही है । अंत ज्योति बालिका विद्यालय कुम्हार पटना के मनीषा कुमारी, तनीषा कुमारी ,लवली कुमारी, किरण कुमारी, सुप्रिया कुमारी, मोनिका कुमारी, अंजली कुमारी, रागिनी कुमारी, गीता कुमारी, अनु कुमारी, साधना कुमारी,सूर्यमणी कुमारी सहित दर्जनों बालिकाओं ने बताया कि सरकार की तरफ से उन्हें कोई सहायता नहीं मिलती है लेकिन उसने मन में यह ठान ली है कि भले ही वह दृष्टिहीन है लेकिन वह सब कुछ करती कर सकती है सिर्फ लोगो के अंदर दृढ़ इच्छा शक्ति होनी चाहिए।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.