सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में।
बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से अजय बता रहें हैं की दिघवारा प्रखंड के अंतर्गत हराजी पंचायत में होली मिलन एवं कला संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।।
टीबी बीमारी को क्षयरोग के नाम से भी जाना जाता है. हर वर्ष 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस के रूप में मनाया जाता है। टीबी एक गंभीर बीमारी है जिसे लेकर आज भी लोगों के बीच कई सारी अफवाह फैली हुई हैं।विश्व स्वास्थ्य संगठन इस दिन दुनिया भर में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित करता है ताकि लोग इसके प्रति जागरूक हो। हर साल विश्व क्षयरोग दिवस एक निर्धारित थीम के तहत मनाया जाता है। अभी 2024 की थीम यस! वी कैन एंड टीबी! इस थीम का उद्देश्य है टीबी उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना। मरीज़ों और उनके परिवारों को प्रेरणा देना की टीबी का जड़ से उपचार संभव है और वह हार न मानें। टीबी का खात्मा हम सब मिलकर कर सकते हैं। इसलिए हमें इससे बचने के लिए विभिन्न उपाय करने चाहिए जैसे टीकाकरण संतुलित आहार लेना और एक्टिव लाइफस्टाइल को शामिल करना चाहिए ।खांसते और छींकते समय चेहरे को साफ नैपकिन या रुमाल से कवर करना और इस्तेमाल के बाद इन चीजों को कूड़े में डाल देने की आदत अपनाने चाहिए ।तो दोस्तों हमें अपनों और खुद का ख्याल रखना है और टीबी से बचाव के उपाय को अपनाना है तभी तो हम टीबी को हराएंगे और देश को जिताएंगे।
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की क्षमता बढ़ा सकते है।ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार कहानी, तो रिकॉर्ड करें फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
दरिहारा में होली मिलान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी समर्थक और विरोधी दोनों दलों के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे । वरिष्ठ नेता सुशांत सिंह के आवास पर होली समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,
परसा बाजार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का भव्य स्वागत हुआ ,जहाँ भाजपा के दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा मछली पालन से जुड़ी जानकारियाँ दे रहे है कि किसानों को किस तरह मछली के स्वास्थ्य का ध्यान रखना है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
बिहार राज्य के सारण जिले से अजय कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की समाहरणालय परिसर में पोषण मेला सह स्टॉल प्रदर्शनी का हुआ आयोजन। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा माह चलाया जा रहा है। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ- साथ प्रखंड स्तर पर भी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को बच्चों के बेहतर स्वास्थ और पोषण के लिए जागरूक किया जा रहा है।
भारत वंदना घाट, सोनपुर से हरिहर क्षेत्र जनजागरण मंच के बैनर तले दर्जनों सदस्य मोटर बोट से तिरंगा लहराते एवं "खेले मशाने में होली दिगम्बर खेले मशाने में होली" गीत गाते हुए कौनहारा घाट हाजीपुर शुक्रवार को पहुंचे। उद्देश्य था मशान होली आयोजन के पूर्व यहां के घाटों की साफ सफाई करना। जैसे ही मंच के सदस्यों से भरा बोट घाट पर पहुंचा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
खलारी में ब्रह्माकुमारी गीता पाठशाला डकरा सुभाष नगर की नियमित ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन ने होली का आध्यात्मिक रहस्य बताया। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान के रंग से आत्मा रूपी चोला को रंगना ही वास्तविक होली मनाना है। माया का रंग तो हर एक मनुष्य पर चढ़ा हुआ है।
