टीवी एक गंभीर एवं संक्रमित बीमारी है ,जिसका शिकार होने पर लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है। हालांकि लोगों को टीवी के प्रति जागरूक करने के साथ पौष्टिक आहार की जरूरत होती है। सार्थक रूप देने के लिए टीवी रोगियों के बीच पोशाक आहार वितरण आयोजन किया गया।
बिहार में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। कुछ जिलों में आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है। वही पटना में लू का अलर्ट जारी है। भीषण गर्मी को लेकर गर्मी की छुट्टी निर्धारित समय में करने का आदेश दिया गया ।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा यूरिया का छिड़काव कैसे करे इसके बारे में जानकारी दे रहे है अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
तीव्र इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) यानी चमकी बुखार पर प्रभावी रूप से रोग नियंत्रण को लेकर सदर अस्पताल परिसर स्थित जीएनएम स्कूल के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, अस्पताल प्रबंधक, बीएचएम, वीबीडीएस और बीसीएम को मुख्य प्रशिक्षक डॉ इशिका सिन्हा और डॉ आशुतोष रंजन के अलावा सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा, डीवीबीडीसीओ डॉ दिलीप कुमार, डीपीएम अरविंद कुमार और जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण सलाहकार सुधीर कुमार सिंह के द्वारा प्रशिक्षित किया गया।
बेटों की चाह में बार-बार अबॉर्शन कराने से महिलाओं की सेक्शुअल और रिप्रोडक्टिव लाइफ पर भी बुरा असर पड़ता है। उनकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ भी खराब होने लगती है। कई मनोवैज्ञानिको के अनुसार ऐसी महिलाएं लंबे समय के लिए डिप्रेशन, एंजायटी का शिकार हो जाती हैं। खुद को दोषी मानने लगती हैं। कुछ भी गलत होने पर गर्भपात से उसे जोड़कर देखने लगती हैं, जिससे अंधविश्वास को भी बढ़ावा मिलता है। तो दोस्तों आप हमें बताइए कि * -------आखिर हमारा समाज महिला के जन्म को क्यों नहीं स्वीकार पाता है ? * -------भ्रूण हत्या और दहेज़ प्रथा के आपको क्या सम्बन्ध नज़र आता है ?
पुष्प सेवा समिति बिहार ( पुष्प फाउंडेशन के तत्वाधान में ) द्वारा भारत प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर एवं इसके प्रांगण में अद्भुत आकर्षण और सौंदर्यकरण का कार्य निर्माण के लिए 3 अप्रैल 24 को संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी ने आकर प्रारंभ किया। मौके पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष गुप्तेश्वर पांडे ,सचिव विजय कुमार सिंह उर्फ लल्ला, कोषाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।
लोकतंत्र के महापर्व में अपनी कीमती वोट देने के लिए जीविका दीदियों ने ली शपथ जीविका दीदियों समूह के सीएम बिभा देवी ने भयमुक्त होकर वोट देने के लिए दिलाई शपथ सोनपुर । देश में लोकतंत्र के महापर्व शुरू हो गया है । जहां जिले के सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें इसको लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के टोले -मोहल्ले में लोकतंत्र के महापर्व में चुनाव के दिन भय मुक्त एवं जाति धर्म से ऊपर उठकर मतदान करने के लिए महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत भरपुरा पंचायत के सभा भवन परिसर में गुरुवार को संस्कारी भियो महिला ग्राम संगठन की सैकड़ो जीविका दीदियों ने संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर सभी दीदियों को भरपुरा के सीएम बिभा देवी ने सभी को अपना वोट, अपना अधिकार के महत्व को बताते हुए अपना कीमती बहुमूल्य वोट देने हेतु शपथ दिलाई । जहां सभी जीविका दीदियों के समूह से जुड़े महिलाओं ने शपथ लेते हुए कहीं कि मैं शपथ लेती हूं कि मतदान की दिन भय मुक्त होकर जाति, धर्म से ऊपर उठकर विकास के लेकर अपना कीमती वोट देंगे औरों को देने के लिए प्रेरित करेंगे। जीविका समूह के सीएम बिभा देवी ने एक नारा लगाते हुए सभी महिलाओं को कहीं की-- वोट डालने जाना है ,अपना फर्ज निभाना है ,सारे काम छोड़ दे सबसे पहले वोट दे । शपथ लेने वाली जीविका समूह के महिलाओं में उर्मिला,पूनम ,प्रेम सुधा, मंजू, संगीता, मुन्नी ,रिंकू, गायत्री ,नीलम ,संगीता ,रेखा, कलावती ,हुस्ना खातून, शारदा पूजा ,सोनी ,नसीमा,आभा,मीरा,उषा,सरिता,प्रियंका,सोनी,जूही,संगीत,कबिता,मिलन,मीणा, मंगलावती,अनिता,एनएम नूतन कुमारी सहित अन्य जीविका दीदियों ने शपथ ली ।
अगर आपको भी गुस्सा आ रहा है, तो उसे शांत करने के है कई तरीके | सुनिए इस कहानी को, और जानिये कि गुस्से को कैसे कर सकते है कम |ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार कहानी, तो रिकॉर्ड करें फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है। आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में 'बचपन मनाओ-बढ़ते जाओ' कार्यक्रम सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फोन में दबाएं नंबर 3.
भारत का आम समाज अक्सर सरकारी सेवाओं की शिकायत करता रहता है, सरकारी सेवाओं की इन आलोचनाओं के पक्ष में आम लोगों सहित तमाम बड़े बड़े अर्थशास्त्रियों तक का मानना है कि खुले बाजार से किसी भी क्षेत्र में काम कर रही कंपनियों में कंपटीशन बढ़ेगा जो आम लोगों को बेहतर सुविधाएं देगा। इस एक तर्क के सहारे सरकार ने सभी सेवाओं को बाजार के हवाले पर छोड़ दिया, इसमें जिन सेवाओं पर इसका सबसे ज्यादा असर हुआ वे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर पड़ा है। इसका खामियाजा गरीब, मजदूर और आम लोगों को भुगतना पड़ता है।
