लोकसभा चुनाव के राजद प्रत्यासी रोहणी आचार्य 1अप्रैल को सोनपुर पहुँच कर करेगी बाबा हरिहरनाथ में पूजा अर्चना सोनपुर । लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सारण संसदीय क्षेत्र में चुनाव होना है ।जिसमे सारण संसदीय क्षेत्र से राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य अपने आवास से अपने पिता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ बाबा हरिहरनाथ मंदिर में 1 अप्रैल 24 सोमवार को पूजा अर्चना करने के लिए 9 बजे दिन में आ रही है । राजद प्रत्याशी रोहणी आचार्य के आगमन के लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारीयो में काफी उत्साह का माहौल है । रोहणी आचार्य बाबा हरिहरनाथ से आशीर्वाद प्राप्त कर चुनावी मैदान में कुदेगी। इस बात की जानकारी देते हुए राजद नेत्री सुमित्रा चौरसिया एवं लगन देव राय ने रविवार को बताया कि रोहिणी आचार्य के आगमन पर जेपी सेतु के बजरंग चौक ,पहाड़ी चक ,राहर दियर चौक सहित विभिन्न मुख्य सड़क मार्ग पर लोगो द्वारा स्वागत किया जाएगा। पूजा अर्चना के उपरांत नगर पंचायत सोनपुर गोला बाजार, दुधइला मोड़,त्रिभुवन चौक होते हुए पुनः पटना रवाना हो जाएगी। लग्न देव राय ने बताया कि पिता के लिए समर्पित रोहिणी को उनके कर्म भूमि की विरासत को संभालने के लिए चुनावी मैदान में उतर गया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का सारण की जनता के लिए देखे गए सपने साकार हो सके इसलिए यह अहम फैसला लिया गया है। वहीं मंगलवार को सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के गंगाजल,सबलपुर चारो पंचायत सहित विभिन्न पंचायत में रोड शो के द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाएगी। उसके उपरांत पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनावी चर्चा करेगी। इस चुनावी मैदान में भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी के बीच चुनावी मैदान में कांटे की टक्कर होने की संभावना है ।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ अशोक झा ऑर्गेनिक खेती में बीज और मिट्टी के उपचार सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं। सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
Transcript Unavailable.
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में।
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की क्षमता बढ़ा सकते है।ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार कहानी, तो रिकॉर्ड करें फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा बकरी पालन में टीकाकरण के बारे में जानकारी दे रहे है अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के सारण जिले के दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार ने महाकाल रात्रि मंदिर के पुजारी जी से मोबाइल वाणी पर खास बातचीत की और महाकाल रात्रि मंदिरके बारे में बताया
दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
हम सभी रोज़ाना स्वास्थ्य और बीमारियों से जुड़ी कई अफवाहें या गलत धारणाएं सुनते है। कई बार उन गलत बातों पर यकीन कर अपना भी लेते हैं। लेकिन अब हम जानेंगे उनकी हकीकत के बारे में, वो भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मदद से, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में। याद रखिए, हमारा उद्देश्य किसी बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है। सेहत और बीमारी को लेकर अगर आपने भी कोई गलत बात या अफवाह सुनी है, तो फ़ोन में नंबर 3 दबाकर हमें ज़रूर बताएं। हम अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानेंगे उन गलत बातों की वास्तविकता, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में।
