नेहरू युवा केंद्र के द्वारा सरेया में स्वच्छता कार्यक्रम का हुआ आयोजन हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के सरेया में आज नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों युवा मौजूद है वह स्वच्छता कार्यक्रम में आसपास के कूड़ा कछुओं की सफाई की गई साथ ही साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और कहा गया कि हमें अपने आसपास अन्यत्र जगहों पर कचरा नहीं फहराना चाहिए कचरे को डस्टबिन में डालना चाहिए जिससे पर्यावरण प्रदूषण ना हो साथी सात अन्य कई महत्वपूर्ण स्वच्छता की जानकारियों को युवाओं के द्वारा दी गई।
बडरम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन पोषण किस प्रकार क्षेत्र के बोर्ड में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया शिविर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के साथ जांच कर उनके बीच हेल्थ कार्ड का वितरण भी किया गया इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों समेत अन्य चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद रहे।
धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हुसैनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के हथौडा में आज धूमधाम के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया,इस उत्सव के मौके पर महिला व पुरुषों की भीड़ प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में पहुंची,जहां बड़े ही उत्साह के साथ यह त्योहार मनाया।
19 सितंबर से हुसैनगंज के सभी प्राइमरी व मध्य स्कूलों में शुरू होगा अर्धवार्षिक मूल्यांकन हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में 19 सितंबर से मूल्यांकन शुरू होगा बिहार शिक्षा परियोजना के परिषद के राज्य परियोजना निदेशक इससे संबंधित शुरू कर दिया है जिसको लेकर शिक्षकों को भी जानकारी दे दी गई है इसमें सभी छात्र छात्राओं को अर्धवार्षिक मूल्यांकन में भाग लेना होगा।
हुसैनगंज के रक्त वीरों को किया गया सम्मानित खबर सिवान जिले के हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र से जहां रख तू एक अमन कुमार व पवन कुमार को सिवान में सोसाइटी हेल्पर ग्रुप के द्वारा सम्मानित किया गया बता दें कि रक्तदान कर लोगों की जान बचाने को लेकर यह सम्मान दिया गया
महावीरी अखाड़े को लेकर एसडीओ के द्वारा की जाएगी कल बैठक हुसैनगंज में कल महावीरी अखाड़ा के संदर्भ में हथौड़ा(3बजे), हरिहांस (4बजे)और छाता(5बजे)में अनुमंडलाधिकारी महोदय व एसडीपीओ महोदय द्वारा शांति समिति की बैठक की जाएगी जिसमे आप सब उपस्थित हों।
*खेतों में मिले पानी किसानों का महाधरना प्रखंड मुख्यालय पर* *प्रखंड मुख्यालय को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए-किसान महासभा* *तमाम नलकूप, नाहर, पइन के माध्यम से किसानों के खेत में पानी पहुंचाया जाए- जयनाथ यादव* *प्रखंड मुख्यालय में बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने लगाया जाए* हुसैनगंज 17 अगस्त 2022 अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से एक दिवसीय धरना के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचला अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव जयनाथ यादव ,माले नेता योगीन्द्र यादव नेता द्वय ने कहा कि आज वर्षों नहीं होने से किसान परेशान हो रहे हैं।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हम किसानों का कहना है, कि भारत कृषि प्रधान देश हैं।हमारे देश की 85% जनता कृषि पर निर्भर हैं। उनके जीविका का संसाधन खेती ही हैं।आज सूबे बिहार में वर्षा नहीं होने के कारण धान की रोपनी नहीं हो पाई है। अगर जहां कहीं भी किसान मेहनत करके धान की रोपनी कर भी दिए हैं तो वर्षा नहीं होने के कारण धान की फसल सूख रही है। कुल मिलाकर कहा जाए तो सूबे बिहार में सुखाड़ की स्थिति पैदा हो गई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों के खेती से कोई लेना देना नहीं है। उनको सिर्फ़ अडानी-अम्बानी के विकास से मतबल है।हुसैनगंज प्रखंड में किसानों का धान की फसल बर्बाद के कगार पर चला गया। धान की फसल झुलस रहा है। नहर, पईन, नलकूप योजना है लेकिन लापरवाही के कारण प्रखंड में बंद पड़े हैं। सरकार और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।हमे अस्वस्थ किया गया है। इस पर सुधार नहीं होता है, तो जनता की बड़ी गोलबंदी के साथ आगे स्वयं जनता का आक्रोश झेलना पड़ेगा इसकी अगुवाई किसान महासभा करेगी। सभा को सम्बोधित माले नेता सफी अहमद, प्रदीप कुशवाहा, महागठबंधन नेता लालचंद राम ने भी किया। मौके पर उपस्थित खालिद हुसैन,रामनरेश यादव,रमेश यादव,सुंरपति देवी,सोना देवी,उमा देवी, शिववचन राम,अजोरिया देवी,सरपंच प्रेमसागर यादव,नैना अली आदि उपस्थित थे।
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ने हुसैनगंज में की समर्थकों के साथ बैठक चुनाव पर हुई चर्चा हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के हुसैनगंज में आज बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सात बार स्नातक एमएलसी रहे महाचंद्र प्रसाद सिंह से आज हमारे मंडल हुसैनगंज में कार्यकर्ताओं की बैठक कर आगामी चुनाव की तैयारी पर चर्चा किया गया विदित हो कि स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है और सभी प्रतिनिधि अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क करने में जुटे हुए हैं।
आज अमित वेलफेयर ट्रस्ट व गोपालपुर नगर पंचायत के भावी चेयरमैन प्रत्याशी इमाम जाकिर भाई के द्वारा हुसैनगंज के जमालहाता गोपालपुर में इमाम जाकिर भाई के दरवाजे पर हाजी साहब बगीचे के सामने निशुल्क मोतियाबिंद चयन शिविर सह नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 220 लोगों का नेत्र परीक्षण हुआ जिसमें 38 मोतियाबिंद के मरीज पाए गये, जिनका 25 अगस्त को पुर्वी भारत का सबसे बड़ा आंख अस्पताल अखंड ज्योति आंख अस्पताल मस्तीचक शितलपुर में निशुल्क आपरेशन, निशुल्क लेंस, निशुल्क चश्मा, निशुल्क दवा, निशुल्क रहने-खाने की व्यवस्था रहेगी। किसी बुजुर्ग के लिए नेत्र का महत्व आप समझ सकते हैं। अमित वेलफेयर ट्रस्ट पिछले कई वर्षो से इसके लिए प्रयासरत हैं। बेहतरीन व्यवस्था व शिविर की भव्य सफलता के लिए इमाम जाकिर भाई को बहुत बहुत धन्यवाद आभार।
अखंड ज्योति अस्पताल के द्वारा कल चिकित्सा शिविर का गोपालपुर में होगा आयोजन हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर में अखंड ज्योति आंख अस्पताल के द्वारा कल मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा इसको लेकर आस-पास के गांव से लोगों को आमंत्रित किया गया है वही मुफ्त दवाओं का वितरण भी सिर में किया जाएगा साथ ही साथ मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का मुफ्त इलाज भी किया जाएगा।
