Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
सोनपुर सारण जिला में ब्राह्मण महासभा की बैठक भरपुरा शिव मंदिर के प्रांगण में किया गया । बैठक में आध्यात्मिक ज्ञान पर्व त्यौहार की विशेष जानकारी रखने वाले ब्राह्मणों ने उपस्थित होकर चिंतन मनन किया की आखिर एक ही पर्व 2 दिन कैसे हो जाता है। इस अनियमितता को दूर करने की जरूरत है । सारण जिला ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष आचार्य श्री विवेकानंद जी महाराज, महासचिव आचार्य नंदकिशोर तिवारी इन दोनों ने उपयुक्त बिंदुओं पर काफी चिंतन मनन कर ठोस निर्णय लेने का काम किया ताकि आम जनता भ्रम में पड़कर एक ही पर्व को दो दिन नहीं मनाएं । एक ही पर्व दो दिन मनाने की अलग-अलग ब्राह्मणों द्वारा घोषणा करने पर ब्राह्मणों की प्रति लोगों का विश्वास उठ जाता है । उपयुक्त बात की जानकारी देते हुए ब्राह्मण समाज के युवा नेता गणेश दुबे ने बताया कि हम ब्राह्मणों को समाज पूज्य मानती है तथा हर शुभ कार्य एवं पर्व त्योहार मनाने के लिए पतरा दिखलाती है। हम लोगों का कर्तव्य बनता है कि उन्हें सही सलाह दे । श्री दुबे ने यह भी बताया कि अब जिन ब्राह्मणों के पास जजमनिका है उनके द्वारा समय-समय पर बैठक कर ठोस सुझाव देना होगा जो आकाध्य होगा तथा हर कोई एक ही दिन पर्व मनावेगे । इस बैठक में सुरेश दुवे सहित अन्य ब्राह्मण मौजूद रहे ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर नयागांव थाना क्षेत्र के बरियार चक में जुआ खेलने के लेकर शनिवार को पुलिस द्वारा पकड़े गए 2 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने में बवाल मचाया उसके बाद पुलिस द्वारा बाल का प्रयोग करते हुए महिला ,पुरुष बच्चे वृद्ध को शनिवार के रात्रि को घर में धुस कर मारपीट कर घायल कर दिया और मौके पर 4 लोगो को गिरफ्तार कर लिया । इस तरह से पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण व्यवहार करने की घटना की जानकारी जैसे ही सारण सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि व अन्य नेताओं को मिली वैसे ही सांसद ने मंगलवार के दिन गांव में पहुंचकर हुई घटना की विषय में विस्तार से जानकारी हासिल करते हुए आगे की कार्रवाई करने के लिए ग्रामीणों को आश्वाशन दिया और कहा कि कानून सबके लिए बराबर है । चाहे वह पुलिस प्रशासन हो या आम जनता हो सभी के लिए बराबर है ।
