सोनपुर नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण एवं भय मुक्त मतदान कराने के लेकर प्रशासन के द्वारा शनिवार को फ्लैग मार्च निकाली गई । जिसका नेतृत्व सोनपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के द्वारा किया गया । फ्लैग मार्च अनुमंडल मुख्यालय से निकलकर नगर पंचायत के सभी 21 वार्ड में विभिन्न स्थलों होते हुए जाकर लोगों के बीच भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए आगाज किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला पदाधिकारी सारण राजेश मीणा ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि बिहार राज्य में पूर्ण शराबबन्दी लागू है। शराब बनाना, बेचना और पीना गैरकानूनी है। अवैध शराब के सेवन से शारीरिक बीमारी एवं विकलांगता के साथ साथ मृत्यु होने की भी संभावना बनी रहती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर प्रखंड क्षेत्र में मीटर व बिजली के तार के साथ छेड़छाड़ करते हुए विधुत के चोरी से उपयोग करने वाले लोगों पर विद्युत विभाग के टीम लगातार छापामारी कर रही है । इसी क्रम में शुक्रवार के दिन नयागांव के विद्युत विभाग के जेई रूपेश कुमार ने छापामारी करते हुए 4 लोगों के ऊपर नामजद सोनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार में शराब बंद है फिर भी शराब पीने वाले ,बेचने वाले की संख्या में कमी नहीं आ रही है। कई घटनाएं ऐसी घट रही है जिसे देखकर व सुनकर रूह कांप जाती है। हाल ही में सारण जिले के मकेर ,मसरख में दर्जनों लोगों की मौत शराब पीने से हो गई। सरकार से लेकर प्रशासन भी बार-बार लोगों से आग्रह कर रही है कि शराब नहीं पिए । शराब से अनेक तरह की बीमारियां ही नहीं आर्थिक क्षति परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय हो जाती है फिर भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने जबसे पदभार ग्रहण किए तब से लगातार अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी और तत्परता के साथ ऐसे -ऐसे कार्य कर रहे हैं जिसे क्षेत्रवासियों के दिल और दिमाग में उनके प्रति प्रेम की भावना जग गई है। उन्होंने बिछड़े हुए बच्चे को मिलाने एवं असहाय ,पीड़ितों को मदद करने के अलावा अपराधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ मानवता का भी पूरी ख्याल रखते हुए उनके अंदर पुलिसिया रौब देखने को नहीं मिलती है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर नयागांव थाना क्षेत्र के महादली चक स्कूल के समीप एक अवैध बालू लदे ट्रक को नयागांव पुलिस ने जप्त कर लिया वही मौके पर ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। इस बात के जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने गुरुवार को बताया कि महादली चक के पास अवैध बालू लदे ट्रक को जप्त किया गया है वहीं मौके पर चालक को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार चालक दिलीप राय घर विरानिया थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा के निवासी है । गिरफ्तार चालक के ऊपर विभागीय कार्रवाई करते हुए गुरुवार को जेल भेज दिया ।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

सोनपुर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर देसी व अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया है। इस बात के जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि 30 लीटर देसी शराब सबलपुर से बरामद किया गया है वही भरपुरा पंचायत के चौरसिया से 5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए चौरसिया निवासी रविंद्र प्रसाद चौरसिया के ऊपर विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

छापेमारी अभियान में विभिन्न जगहों से कई लीटर शराब जब्त किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पुलिस ने अल-अलग स्थानों से तीन शराबियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अवैध बालू लदे ट्रक को जब्त किया गया। इसके साथ ही चालक को भी गिरफ्तार कर आगे की कारवाई की जा रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।