सहारा इंडिया में जमा राशि के परिपक्वता के बाद भी राशि मुहैया नहीं होने से ग्राहको तथा सहारा इंडिया के एजेंट में आक्रोश फैल रहा है। इसी क्रम में शनिवार को सोनपुर के गंगाजल स्थित केपीएसपी हाई स्कूल के शिव मंदिर प्रांगण में सैकड़ो सहारा इंडिया के एजेंट तथा जमा कर्ताओं की एक बैठक हुई। इस बैठक के दौरान ग्राहकों ने कहा कि यह गरीब जमाकर्ताओं के साथ बहुत बड़ी धोखाधड़ी है और सरकार इस मामले में मूकदर्शक बनी हुई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर नगर पंचायत स्थित शिशु संघ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र,सारण के तत्वावधान में बिहार सरकार द्वारा संचालित "आर्थिक हल युवाओं के बल" कार्यक्रम अंतर्गत बिहार स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड योजना,मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजना के विषय में जिला निबंधन परामर्श केंद्र के प्रबंधक श्रीमती लीना कुमारी द्वारा विस्तार से योजनाओं से होनें वाले लाभ पर विद्यालय के दशम एवं इंटर के अध्ययनरत एवं उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं के बीच प्रकाश डाला। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर के जाने माने धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले तथा बाबा हरिहर नाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव पद को पूरी इमानदारी के सुशोभित करने वाले स्वर्गीय देवेंद्र प्रसाद सिंह की 10 वीं पुण्यतिथि शनिवार को लोक सेवा आश्रम के प्रांगण में मनाई गयी ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सरकार ने लिया गरीबों के लिए अहम निर्णय अब दिसंबर 2023 तक मिलेगा गरीबों को निःशुल्क अनाज। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
हिंदी का राष्ट्रीय मासिक "जिज्ञासा संसार" द्वारा वर्ष - 2022 का 'शंकर यति स्मृति सम्मान' प्रसिद्ध लेखक एवं शिक्षाविद प्रो.(डॉ.) शैलेंद्र सिंह (शिकोहाबाद) को दिया जाएगा, जिसके तहत उन्हें इक्कीस हजार रुपए सहित सम्मान पत्र,प्रतीक चिन्ह आदि अर्पित किए जाएंगे।यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले को दिया जाता है।इसके साथ ही प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं लेखिका श्रीमती ममता मेहरोत्रा(लखनऊ)को वर्ष - 2022 के 'माता रामदुलारी देवी सेवा सम्मान' से नवाजा जाएगा, जिसके तहत उन्हें पाँच हजार रुपए सहित सम्मान पत्र,स्मृति चिन्ह आदि अर्पित किए जाएंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर-प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों किसानों को खेती करने में पर्याप्त मात्रा में यूरिया नहीं मिलने के कारण सैकड़ों किसान घंटों लाइन में खड़े होकर यूरिया लेने के लिए पुरुष तो पुरुष महिला भी लंबी कतार में लगकर अपनी बारी के इंतजार कर रही है फिर भी उन्हें समयनुसार उन्हें यूरिया नहीं मिल रही है । घंटों इंतजार करने के बाद दर्जनों किसानों को ही यूरिया के खाद मिल रही है जिससे सैकड़ों किसान वर्ग बिना खाद लिए हुए घर वापस लौट रहे हैं फिर अगले दिन सुबह 7:00 बजे से ही बिस्कोमान भवन परिसर में लंबी कतारें लगाकर खाद लेने के लिए लाइन में लगे रहते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
