दो अलग मामलों में फरार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रक को जब्त किया साथ ही चालक को भी किया गिरफ्तार। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कचहरियों के समस्याओ को लेकर संध अध्यक्ष भरत सिंह सहित अन्य सरपंच उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को निराकरण करने की बात अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सोनपुर के समक्ष रखी गयी । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस सोनपुर के केंद्रीय पदाधिकारी शाखा पदाधिकारी एवं बरौनी तथा गड़हड़ा के शाखा पदाधिकारी के साथ इलेक्ट्रिक लोको शेड में कर्मचारियों के साथ शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें इलेक्ट्रिक लोको शेड बरौनी के राजेश कुमार, पंकज कुमार, सतीश कुमार सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित हुए ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर--बिहार सरकार के दिशा निर्देश पर प्रत्येक शनिवार के दिन थाने परिसर में जनता दरबार लगाने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में सोनपुर सीओ विश्वजीत सिंह ने शनिवार के दिन नयागांव और सोनपुर थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर भूमि व अन्य मामलों से संबंधित विवादों का निपटारा किया है। इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर सीओ विश्वजीत सिंह ने शनिवार को बताया कि सोनपुर थाने में जनता दरबार लगाकर थाना क्षेत्र के 3 नए मामले आए हैं जबकि दो मामले को दोनों पक्षों की सहमति से विवादों का निपटारा किया गया है वही नयागांव थाना परिसर में भी जनता दरबार लगाकर भूमि संबंधित विवादों का निपटारा किया गया जिसमें 3 नए मामले आए जबकि 4 मामलों का निष्पादन दोनों पक्षों के सहमति से किया गया है । लंबित मामलों में जहां एक पक्ष के लोग नहीं आए थे वैसे लोगों पर नोटिस जारी कर अगले जनता दरबार में आने के लिए निर्देशित किया गया है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
विद्युत विभाग के कर्मी ने सबलपुर के टापू स्थलों पर पहुंचकर विद्युत पहुंचाने के लिए किया भूमि सर्वेक्षण सोनपुर --सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के सबलपुर पश्चिमी पंचायत वार्ड नंबर 8, 9, 10 ,11 के गंगा नदी के पश्चिमी टापू पर बसे ग्रामीणों के आजादी के इतने वर्ष बीत जाने के बावजूद यहां पर विद्युत की समस्या के लिए सभी वार्डवासी तरस रहे थे । इस समस्या का समाधान के लिए छपरा पूर्वी के विद्युत कार्यपालक अभियंता मदन कुमार के निर्देश पर सोनपुर विद्युत विभाग के सहायक विद्युत अभियंता शंभू कुमार व कनीय विद्युत अभियंता सूरज कुमार ने अपने कर्मी सुनील प्रसाद ,कुमार तेजस्वी के साथ सबलपुर से नाव पर सवार होकर विद्युत कर्मी सबलपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत गंगा के बीच बने टापू में जाने के लिए शनिवार के दिन पहुँच कर स्थलों का सर्वेक्षण किया । इस बात की जानकारी देते हुए विद्युत कनीय अभियंता सूरज कुमार ने शनिवार को बताया कि गंगा उस पार टापू स्थलों पर करीब 500 घर है जो पटना और सबलपुर के बीच में टापू बना हुआ है । वहां पर विद्युत की पोल गाड़ने एवं प्रत्येक घरों में विद्युत की आपूर्ति करने के लिए सर्वेक्षण किया गया । इस सर्वे दल के पहुंचने से वहां के रह रहे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई । उन्हें यह आस जगी कि अब आजादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद लालटेन के युग से समाप्त होकर अब विद्युत का उपयोग एवं अन्य समाचार एवं देश विदेश स्थानीय खबर से रूबरू होंगे । वार्ड वासियों ने कहा कि यहां पर एक भी स्कूल बच्चों के पठन-पाठन के लिए नहीं है यहां सिर्फ खेती की जाती है जिसके कारण यहां के रह रहे लोगों को परेशानी हो रही है सबसे ज्यादा परेशानी बाढ़ के दिनों में आवागमन की होती है। अगर सरकार सबलपुर से लेकर पटना के बीच पीपा पुल के निर्माण कर दे तो आवागमन के साधन भी उपलब्ध हो सकता है क्योंकि यहां नाव से ही लोग पटना या सोनपुर प्रखंड व अन्य कार्यालय में आवागमन का मुख्य साधन है ।
बाइक पर सवार एक महिला के पर्स को झपट्टा मारकर बाइक सवार उचकको ने भागने में सफल रहा । पीड़ित महिला आगनबाडी सेविका में कार्यरत है जो सोनपुर गाय बाजार स्थित स्टेट बैंक से 2 लाख 50 रुपैया निकासी कर अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कसमर नवादा घर जा रही थी इसी बीच लुटेरे ने बाईपास मोड़ एनएच 19 के पास शुक्रवार के लूट कर फरार हो गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंद है फिर भी शराब धंधेबाज अपने धंधे से बाज नहीं आ रहे। लगातार लुके- छुपे शराब को बेच रहे है । इस धंधे में कम लागत में मुनाफा ज्यादा होने के कारण धंधेवाज खूब फल फूल रहे है वहीं पुलिस ने छापामारी कर शराब धंधेबाज को जेल के सलाखों में भेज रही है और शराब भी बरामद कर रही है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नगर पंचायत सोनपुर और प्रखंड क्षेत्र के 23 पंचायतों में कुल 301 वार्ड में जाति आधारित गणना का पहले चरण में चल रही मकानों की नंबरिंग और परिवारों की गणना यद्धस्तर पर जारी है। इसी कड़ी में सोनपुर एसडीओ सुनील कुमार व बीडीओ डॉ सुदर्शन कुमार ने शुक्रवार को भरपुरा पंचायत के केपीएसपी हाई स्कूल गंगाजल पहुँच कर चल रहे जाति जनगणना को लेकर पर्यवेक्षकों के साथ प्रगणकों के टीमें को बारी बारी से प्रगणकों से कार्य की प्रगति के बारे में जनकारी ली तथा कई दिशा निर्देश देते हुए कई सुझाव भी उन्होंने दिए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार ठंड और शीतलहर को देखते हुए बिगत एक पखवाड़े से सरकारी और निजी विद्यालयों में वर्ग 01-08 तक के बच्चों का पठन-पाठन स्थगित था।जो शुक्रवार से प्रारंभ हो गया।इस दौरान बिरान पड़ा विद्यालय परिसर विद्यार्थियों की चहलकदमी से गुलजार दिखा।मालूम हो कि गत 26 दिसम्बर से कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुये छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रख विद्यालय में पठन-पाठन स्थगित कर दिया गया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
