सोनपुर सोनपुर प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम पर्व को लेकर सवाईच , परमानंदपुर ,पहाड़ीचक सहित विभिन्न मस्जिदों से ताजिया शनिवार को निकाली गई । मुस्लिम समुदाय के पुरुष अपने महजीद में जबकि घरों में महिलाओं ने भी फातिया पढ़ी । इस जुलूस में हिन्दू धर्मों के लोग भी उपस्थित होकर मुहर्रम पर्व को शांति सद्भाव का संदेश देते हुए हर एक -दूसरे के सहयोग करते दिखे । इस मुहर्रम पर्व में आपसी प्रेम व भाईचारे एक- दूसरे के साथ सहयोग करते हुए देखने को मिला । मोहर्रम में कई लोग रोजे रखते हैं। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षी कुमारी बताती हैं कि सोनपुर में निकला गया ताजिया जूलूस ,प्रशासन चाकचौबंध नजर आया। इस खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
बिहार राज्य के सारण जिला से संजीत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि रेल टिकट दलाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार।इस खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें सोनपुर । सोनपुर रेलवे स्टेशन के रेल टिकट काउंटर पास स्थित रेलवे प्रतीक्षालय में आरपीएफ टीम के द्वारा एक टिकट दलाल को रँगे हाथों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । यह छपमारी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सोनपुर के निरीक्षक प्रभारी रूपेश कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम व निरीक्षक प्रभारी वी के तिवारी के सहयोग से शुक्रवार को किया गया । इस बात की जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर रूपेश कुमार ने शनिवार को यह भी बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक का नाम विक्रम कुमार वैशाली जिले के भगवानपुर निवासी है । गिरफ्तार किए गए युवक के पास से तत्काल टिकट का मूल्य लगभग 8300 रुपया है। पकड़े गए युवक के पास से टिकट के अलावा एक एंड्राइड मोबाइल और एटीएम कार्ड भी पाया गया है । एंड्राइड मोबाइल के खंगालने पर और भी टिकट बरामद होने की संभावन है । युवक ने बताया कि वह विभिन्न स्टेशनों पर स्टेशन बदल -बदल कर अलग-अलग समय-समय पर रेलवे का तत्काल टिकट प्राप्त कर जरूरतमंद ग्राहकों को बेचता है । गिरफ्तार टिकट दलाल के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सोनपुर में रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है उसे न्यायालय द्वारा शनिवार को जेल भेज दिया गया है।
सोनपुर स्वच्छ भारत, स्वस्थ समाज ,खुशहाल जीवन के तहत प्रत्येक पंचायत में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच रखते हुए अपने घर एवं आसपास में गंदगी ना करने के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि गंदगी से अनेक तरह की बीमारियां उत्पन्न होती है और इससे बचाव के लिए स्वच्छता के प्रति ध्यान देना हर लोग का दायित्व बनता है । सरकार ने प्रत्येक पंचायत में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत हर घर में हरा और नीला डस्टबिन उपलब्ध करा रही है जिसमें प्रतिदिन गीले और सूखे कचरे अलग- अलग डस्टबिन में रखेंगे और उस एक त्रित किये गए हुए कचरे को स्वच्छता कर्मी प्रतिदिन आकर कचरे को उठावो करेंगे और उसके एवज में स्वच्छता कर्मियों से प्रति घर से 30 दिन में ₹30 देना अनिवार्य है । इसी उद्देश्य को लेकर सोनपुर बीडीओ डॉ सुदर्शन कुमार ने परमानंदपुर में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर कचरे का उठाव के रूप में स्वच्छता कर्मियों को ₹30
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षी कुमारी बताती हैं किहरिहर क्षेत्र सोनपुर स्थित लोक सेवा आश्रम में आगामी 7 अगस्त को होने वाला 83 वां संगीत वाद्यय एवं नित्य सम्मेलन की तैयारी युद्धस्तर पर जारी है । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वाराणसी, कोलकाता ,सारण ,वैशाली के एक से बढ़कर एक कलाकार आने की स्वीकृति दे चुके हैं । इस बात की जानकारी आश्रम के व्यवस्थापक संत बाबा विष्णु दास उदासीन उर्फ मौनी बाबा ने शुक्रवार को बताया कि स्वर्गीय बाबा राम दास उदासीन की 24 वीं पुण्यतिथि पर 1 अगस्त को एकदिवसीय सुंदरकांड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। इस दिन भंडारा भी चलता रहेगा । बाबा ने बताया कि 7 अगस्त को दूरदराज से आने वाले कलाकारों के लिए हर सुविधा युक्त कमरा बाबा हरिहर नाथ मंदिर प्रांगण में बुक करा दिया गया है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
