Transcript Unavailable.
सारण जिले से अजय कुमार की रिपोर्ट। सोनपुर में रामसुंदर दास बालिका उच्च विद्यालय खरका में समाजवादी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री रामसुंदर दास जी की मूर्ति अनावरण सा जयंती समारोह कार्यक्रम धूमधाम के साथ संपन्न हुआ अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी सुन या डाउनलोड करें।।।
सारणी मोबाइल वाणी से अजय कुमार की रिपोर्ट।। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी सुने या ऐप पर समाचार सुन।।छपरा की बेटी मुस्कान ने देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होकर पाई सफलत।। छपरा, 09 जनवरी। सपने देखना कोई गलत बात नहीं होती है लेकिन सच साबित करने में वर्षों लग जाते है। इसके बावजूद हर किसी का सपना पूरा नहीं हो पाता है। हालांकि मुस्कान ने आकाश में उड़ने का सपना बचपन के दिनों में देखने के बाद उसको आज पूरा कर दी है। क्योंकि एयर फोर्स में नौकरी करने वाले पिता के साथ बचपन गुजरा है। तभी से हवाई जहाज उड़ाने का सपना संजो कर अपनी तैयारी करने लगी थी। अंततः सपने को सच साबित कर दिखा दी है। बचपन के दिनों में अपने पिता से आकाश में उड़ने वाली कहानियां सुनने के बाद जहाज उड़ाने का सपना देखने वाली सारण की बेटी मुस्कान ने पहले ही प्रयास में देश की सर्वोच्च और सबसे कठिन एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की परीक्षा में शामिल होकर सफलता हासिल की है। बेटी के इस सफलता में पिता सुमन कुमार गिरि सह एयर फोर्स नासिक में जूनियर वारंट अधिकारी सह प्रशिक्षण प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत है। हालांकि एयरफोर्स में कार्यरत होने के कारण देश के विभिन्न राज्यों में स्थानांतरण होते रहा। जिस दौरान इनके बच्चों की पढ़ाई हैदराबाद, बंगलौर और नासिक में हुई। अलग- अलग राज्य होने के बावजूद केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स में ही पढ़ने का मौका मिलता रहा। हालांकि अपने पिता के मार्गदर्शन में अपनी ज़िंदगी व्यतीत करने वाले सुमन कुमार गिरि भी अपनी दो बेटी और एक बेटा को दृढ़ निश्चय के साथ खुद पर भरोसा रखते हुए पढ़ाई का निर्धारण करने की सलाह दी। जिसका नतीजा यह हुआ कि आज इनकी बड़ी बेटी मुस्कान गिरि अपनी पहली ही प्रयास में देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होकर सफलता पाई है। जिस माता, पिता और घर परिवार सहित गांव और सगे संबंधियों ने खुशी जताई है। जिसमें मुख्य रूप से मुस्कान के पिता सुमन कुमार गिरि ने बताया कि बेटी मुस्कान की प्रारंभिक शिक्षा वर्ग एक से पांचवीं तक केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स कर्नाटका से पूरी करने के बाद वर्ग 6 से आठवीं तक की शिक्षा कानपुर स्थित एयरफोर्स परिसर के केंद्रीय विद्यालय से पढ़ाई करने के बाद दसवीं की बोर्ड परीक्षा केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स एकेडमी हैदराबाद में स्कूल टॉपर रही है। जबकि इंटर विज्ञान की परीक्षा विकास कांसेप्ट स्कूल हैदराबाद से की है। इंटर विज्ञान की वार्षिक परीक्षा में सर्वोच्च स्थान लाने के बाद वर्ष 2019 में हैदराबाद स्थित जवाहर लाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई पूरी करने के बाद विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए तैयारी शुरू कर दी। हालांकि दृढ़ निश्चय के साथ ख़ुद पर भरोसा करते हुए एयरफोर्स एकेडमी में एरोनॉटिकल इंजीनियर के पद पर 29 दिसंबर 2024 को योगदान की है। रिविलगंज स्थित गौतम ऋषि उच्च विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र रहे मेरे पिता सुरेश कुमार गिरि और खुद मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा में टॉपर रह चुके है। लिहाजा मेरी बेटी भी अपने स्कूल में टॉपर रही है। मुस्कान का कहना है कि जब भी वह अपने गांव रिविलगंज नगर पंचायत के गोदना मठिया छुट्टियों में जाती थी तब दादाजी सह शिक्षाविद सुरेश कुमार गिरि से प्रेरणादायक कहानियां और बातें सुना करती थीं। बचपन में दादा जी द्वारा सुनाई गई कहानियों के माध्यम से मुझे सफलता का मूल मंत्र दिया जाता था। जिसको मैनें अपने जीवन में आत्मसात किया करते हुए अपनी मुकाम को हासिल की हूं। हालांकि सफल होने के लिए मुख्य रूप से विचारों की शुद्धता, ख़ुद पर भरोसा और दृढ़ निश्चय को अपनाना पड़ता हैं। शायद यही कारण है कि मुझें इतनी बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। इस संबंध में मुस्कान ने बताया कि सबसे पहले आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद स्थित एयरफोर्स एकेडमी से लगभग छः महीने का प्रारंभिक स्तर की प्रशिक्षण पूरी करेगी। उसके बाद एक वर्ष का प्रशिक्षण बंगलोर स्थित एयरफोर्स टेक्निकल कॉलेज से पूरा करने के बाद ही विभाग का आवंटन किया जाएगा। जहां एरोनॉटिकल इंजीनियर ही तैनात रहते है। जिसमें मुख्य रूप से फाइटर, हेलीकॉप्टर या ट्रांसपोर्ट जैसे विभाग होते है। मुस्कान की सफलता पर बधाई देने वालों में नगर पंचायत की अध्यक्षा अमिता यादव, वार्ड पार्षद कलावती देवी और किशोर कुमार उर्फ पप्पू, संतोष सिंह, विजय शंकर गिरि, प्रभा शंकर गिरि, अरविंद कुमार गिरि, रेवती रमण गिरि, मुकेश कुमार यादव उर्फ सोनू, संतोष सिंह पप्पू, अभिनव सिंह, मनु सिंह, सुधीर सिंह, दिनेश कुमार पंकज सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल है।
सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत रामसुंदर दास मध्य विद्यालय खरिका के प्रांगण में गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री के जन्म जयंती सह प्रतिमा अनावरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र सिंह के द्वारा किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
डाक कर्मियों ने किया सारण सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ प्रदर्शन,छपरा हेड ऑफिस समेत जिला के कई उप डाकघर में करोड़ो का लेनदेन हुआ बाधित सोनपुर /छपरा। सारण जिले में डाक विभाग की कार्यशैली को लेकर डाककर्मियों का असंतोष उभरकर सामने आ गया है। बुधवार 8जनवरी 25 को सैकड़ों डाककर्मियों ने पोस्ट सुपरिंटेंडेंट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ बिहार के सर्कल सचिव प्रेरित कुमार ने किया। प्रदर्शनकारियों ने पोस्ट सुपरिंटेंडेंट पर ट्रांसफर और पोस्टिंग में अनियमितता, कर्मचारियों के वेतन से अवैध कटौती, और अभद्र भाषा के उपयोग जैसे गंभीर आरोप लगाए। सर्कल सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि सुपरिंटेंडेंट नेबीना टर्म पूरा किए हुए 2 वर्ष के बीच कर्मचारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग करके लाखों रुपए की उगाही की है। सुपरीटेंडेंट कर्मियों के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। निदेशालय के बिना आदेश से जिओ टेक से हाजिरी बनवा रहे हैं और वह स्वयं मुजफ्फरपुर से कार्यालय पहुंचते हैं। प्रदर्शन में ग्रुप 'सी', पोस्टमैन, एमटीएस और ग्रामीण डाक सेवकों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो 22 जनवरी 2025 से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। डाककर्मियों के संघ ने विभागीय कार्यप्रणाली में खामियों और कर्मचारियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर 15 प्रमुख मुद्दे उठाए हैं: 1. बिना कार्यकाल पूरा किए ट्रांसफर और पोस्टिंग के आदेश। 2. मासिक बैठकों का आयोजन न होना। 3. वेतन से अवैध कटौती। 4. डेटा माइग्रेशन के समय वरीय पदाधिकारी के निगरानी के बिना 5. वरिष्ठ कर्मचारियों को नजरअंदाज कर जूनियर स्टाफ से पोस्ट मास्टर का कार्य कराना। 6. कर्मचारियों पर 100% आर्टिकल वितरण का अनुचित दबाव। 7. सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान में अत्यधिक देरी। 8. टारगेट के नाम पर कर्मचारियों को धमकाना और अभद्र भाषा का इस्तेमाल 9. अवकाश के दिन कर्मचारियों को प्रमंडल मुख्यालय बुलाना। 10. अनधिकृत रूप से कर्मचारियों से जियो टैग और फोटो शेयर करने का आदेश। संघ की सख्त चेतावनी डाककर्मियों के संघ ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो डाक सेवाओं में व्यापक आंदोलन होगा। संघ ने कहा कि इस दौरान डाक सेवाओं में बाधा के लिए विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होंगे। प्रशासन को भेजा गया पत्र संघ ने अपनी समस्याओं और आगामी आंदोलन की जानकारी जिला दंडाधिकारी, सिविल सर्जन और डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र के माध्यम से दी है। प्रशासन से अपील डाककर्मियों ने डाक प्रशासन से अपील की है कि उनकी समस्याओं का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाए। इससे न केवल कर्मचारियों का असंतोष दूर होगा, बल्कि डाक विभाग की सेवाएं भी सुचारू रूप से चलती रहेंगी।
सोनपुर रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क मार्ग पर स्थित श्री श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में सनातन प्रेमियों का बैठक बुधवार को हुआ. जिसका अध्यक्षता मंदिर के पुजारी राज राम (जय राम) ने किया। उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से विभा कुमारी ने से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वो बनाने का कार्य करना चाहती हैं। इसके लिए उन्हें आर्थिक सहयोग की जरूरत है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की तबीयत खराब है और अभी भी वह मेदांता अस्पताल पटना के आईसीयू में भर्ती हैं. डॉक्टरों के अनुसार प्रशांत किशोर की तबीयत मे कुछ परेशानी की वजह से आईसीयू में रखा गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. रामसुंदर दास की 104 वीं जयंती पर उनके जन्मस्थली सोनपुर के खरिका गांव में आज 9 जनवरी 25 गुरूवार को जयंती समारोह मे उनके प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
