शनिवार को सोनपुर में जदयू कार्यालय शिक्षक कॉलोनी के समीप पर्यटन केंद्र के प्रांगण में जनता दल यु के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने बिहार क़े मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 75 वीं जन्मदिन पर 75 पौंड का केक काट कर भव्य जन्मोत्सव मनाया। जन्मोत्सव की शुरुआत सुबह बाबा हरिहरनाथ मंदिर में प्रातः 7:00 बजे में आचार्यों द्वारा मंत्रोचारण कर 108 नदियों का जल एवं दूध से रुद्राभिषेक की गई। 108 नदियों का जल मुंबई इस्कॉन से मंगाया गया था।
सोनपुर नगर क्षेत्र के गजग्राह के समीप वी आर फॉर्म्स में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शनिवार को मंडल कार्यालय सोनपुर के द्वारा पीएनबी बैंक सोनपुर के तरफ से जीविका में अति विशिष्ट कार्यों करने वाली जीविका दीदी और जीविका सोनपुर के स्टाफ को सम्मानित किया गया
बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के 75 वॉ जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को भाजपा क़े कार्यकर्ताओ ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर के बगल मे शिवा उत्सव पैलेस मे मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा और सोनपुर नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह बबलू सिंह के अध्यक्षता मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
सुशासन बाबू के राज्य में कब तक सोनपुर के पुरानी गंडक पुल पर जाम की समस्या से लोग जुझते रहेंगे. यह लोगों को मन में सवाल खड़े हो रहे हैं. एक तरफ सुशासन बाबू विकास की ढिंढोरा पीट रहे हैं तो वही दूसरी ओर आए दिन जाम की समस्या से यात्री परेशान है।
Transcript Unavailable.
सोनपुर में पोस्टमार्टम हाउस नहीं रहने के कारण मृतक के परिजनों को 60 किलोमीटर दूर छपरा मुख्यालय ले जाने और ले आने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. जहां इस समस्याओं को देखते हुए पत्रकारों ने पत्र पत्रिकाओं के द्वारा स्थानीय विधायक सहित अन्य आलाधिकारियों को इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार की गई थी.
सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत नयागांव फीटर से विद्युत आपूर्ति शनिवार को 6 घंटे रहेगी बाधित । उक्त बात की जानकारी देते हुए नयागांव जेई रुपेश कुमार व तेजस्वी कुमार ने शुक्रवार को बताया कि सोनपुर पावर हाउस के अंतर्गत संचालित होने वाले नयागांव फीटर क़े अंतर्गत विभिन्न गांव क़े विद्युत तार की मरम्मती के लेकर नयागांव फीडर सुबह 10 बजे से 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिहार सरकार मे पर्यटन मंत्री बनने पर पहली बार राजु कुमार सिंह ने सोनपुर शुक्रवार को पहुँचे। सोनपुर पहुंचने के बाद उन्हें भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। श्री सिंह ने सबसे पहले बाबा हरिहरनाथ मंदिर के गर्भ गृह मे पहुंचने के बाद मंदिर के मुख्य अर्चक सुशील शास्त्री द्वारा विधि विधान क़े साथ पुजा कराया |
Transcript Unavailable.
जनता दल यू कार्यकर्ताओ द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 75 वां जन्मोत्सव को लेकर १ मार्च 25 को ऐतिहासिक जन्मोत्सव की तैयारी के लिए जनता दल यु के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा प्रभारी सोनपुर डॉ आचार्य राहुल परमार के उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस गुरूवार को शिक्षक कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय सोनपुर में किया गया ।
