हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला के साधु गाछी स्थित श्रीगजेंद्रमोक्ष देवस्थानम दिव्य देश में शुक्रवार को वैदिक आचार्यों के अरणी मंथन से अग्नि देव के प्रकट होने के साथ ही श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ विधिवत आरंभ हो गया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में जुटे भक्तों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। वैदिक मंत्रोच्चारण से सम्पूर्ण साधु गाछी का इलाका गूंज उठा।
