बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता साक्षी कुमारी ने बताया की राजधानी के कुछ अपराधी प्रवृति के लोग सोनपुर क्षेत्र में पहुंचकर आपराधिक घटनाओं का अंजाम दे रहा है। ऐसा ही मामला उस वक्त हुआ जब सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरपुरा पंचायत के चौसिया में एक ही रात में अलग-अलग घरों व दुकानों में चोर ने घर में घुसकर जेवर, रुपये, सामान चोरी कर फरार हो गया था। जहां पुलिस व ग्रामीणों ने खदेड़ कर दो चोर को गिरफ्तार कर लिया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।