सोनपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर में विद्युत विभाग के जेई रूपेश कुमार अपने टीम सुजीत कुमार ,उमेश माझी, रामप्रवेश कुमार के साथ परमानंदपुर में छापामारी कर दो लोगो को चोरी से विद्युत का उपयोग करते हुए रंगे हाथ पकड़ा । इस बात की जानकारी देते हुए रूपेश कुमार ने शनिवार को बताया कि बिना कनेक्शन लिए हुए विद्युत तार के साथ छेड़छाड़ कर घर में चोरी से विद्युत का उपयोग कर रहे परमानंदपुर के जलेशर राय पिता स्वर्गीय गुरु चरण राय के विद्युत चोरी करते पकड़े गए ।इससे विभाग को 54064 रुपये का क्षति हुआ जबकि जितेंद्र राय पिता स्वर्गीय जोगिंदर राय घर परमानंदपुर ने भी चोरी से विधुत का उपयोग करते पकड़े गए इनके ऊपर 35426 रुपए की क्षति हुई है। दोनों के खिलाफ सोनपुर थाने में नामजद एफआईआर दर्ज किया गया है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।