लोक सेवा आश्रम सोनपुर में बाबा राम लखन दास की पुण्य स्मृति पर 54 वी पुण्य स्मृति पर 83 वां संगीत सम्मेलन का आयोजन सोमवार को बड़ी धूमधाम के साथ सांध्यकालीन शुरू किया गया । मंच पर जैसे ही लोक सेवा आश्रम के व्यवस्थापक संत शिरोमणि विष्णु दास उदासीन उर्फ मौनी बाबा ने सबसे पहले अपने संगीत सम्मेलन का उद्घाटन मंच पूजन एवं बाबा राम लखन दास एवं संत रामदास उदासीन के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया
