सोनपुर नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी बुजुर्ग में एक घर से मृत अवस्था में नयागांव पुलिस ने गुरुवार को शव को बरामद कर लिया है । इस घटना की जानकारी मिलती ही सोनपुर एडिशनल एसपी अंजनी कुमार सिंह व नयागांव थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए हत्या के विषय में जानकारी हासिल की। इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने बताया कि डुमरी बुजुर्ग कालरात्रि मंदिर के पास स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह के पुत्र 33 वर्षीय चंदन कुमार सिंह के मृत अवस्था में घर से शव को बरामद किया गया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।