नयागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत छपरा --हाजीपुर मुख्य मार्ग के डुमरी बुजुर्ग nh19 पर पटना से छपरा की ओर जा रही गोपाल सेवा बस के बस चालक ने सड़क मार्ग पार कर रहे एक 4 वर्षीय बच्चे को ठोकर मारकर घटना स्थल पर ही मौत की नींद बुधवार के सुला दिया । इस घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गयी और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया । ग्रामीणों ने बस को पकड़ ली और सड़क मार्ग को जाम कर दिया । बस चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा । इस घटना की जानकारी उपस्थित लोगों ने नयागांव पुलिस को दी जहां पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम कर रहे सड़क मार्ग को सुचारु रुप से चालू कराते हुए शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए छपरा बुधवार को भेज दिया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
