बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से सक्षी कुमारी कहती हैं कि सोनपुर प्रखण्ड मुख्यालय स्थित प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सह छपरा सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर एलिम्को के माध्यम से दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन मोदी जी के 9 साल वेमिसाल के तहत आयोजन किया गया।जिसमें लगभग 177 दिव्यांग पुरुष महिलाओं के बीच मोटर रहित ट्राइसाइकिल,हस्तचलित ट्राइसाइकिल,कान मशीन,कृत्रिम पैर,कृत्रिम हाथ,वैशाखी समेत कई उपकरण का वितरण किया गया।
