बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षी कुमारी बत्ती हैं कि के सोनपुर में दबंगो ने एक व्यक्ति के झोपङीनुमा घर में तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना मंगलवार की दोपहर बाद का है। पीड़ित परिवार ने सोनपुर थाना में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया गया है। पीड़ित व्यक्ति सोनपुर थाना क्षेत्र के भीतरसेनपुर गावं के निवासी शम्भु महतो पिताराम रतन महतो बताया जा रहा है। तोड़फोड़ के दौरान दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुआ। फिलहाल पुलिस आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई में जुट गई है।खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें
