सोनपुर पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल सोनपुर ---सोनपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर दो युवक को गिरफ्तार कर छपरा बुधवार को जेल भेज दिया है । इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि माननीय न्यायालय प्रथम श्रेणी छपरा की वारंटी नागेंद्र राय पिता तुलसी राय घर चकअपसैद थाना सोनपुर के ऊपर वारंट जारी होने पर उसे गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया गया है वहीं दूसरी ओर पुराने मामले में आर्म्स एक्ट एवं मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार युवक अरुण कुमार राय पिता सुरेश्वर राय घर नजरमिरा थाना सोनपुर निवासी को गिरफ्तार कर कुल 2 आरोपी को छपरा जेल भेज दिया गया है ।