महाविद्यालय के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद हाजीपुर के स्व रामसुंदर दास के 102 वां जयंती समारोह सोमवार के ग़ोला बाजार स्थित राम सुंदर दास महिला महाविद्यालय के प्रांगण में मनाया गया । इस जन्मोत्सव कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिस्कोमान अध्यक्ष सह विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रतिमा कुमारी विधायिका राजापाकर वैशाली रही।
