सोनपुर नगर पंचायत के न्यू बरबटा कॉलोनी स्थित एक पिता ने अपने बड़े बेटा मुन्ना कुमार की हत्या करने के लिए ₹400000 सुपारी देकर बेटा की हत्या कराई थी । इस हत्या में उसका छोटा पुत्र भी शामिल था । कहते हैं एक पुत्र की प्राप्ति के लिए लोग भगवान की दरबार ही नहीं साधु संत महात्माओं के अलावा डॉक्टर से भी गुहार लगाते हैं ताकि उसका एक पुत्र रत्न हो सके । लेकिन इस कलयुग के हत्यारा पिता व भाई ने षड्यंत्र रच कर 35 वर्षीय मुन्ना कुमार राय को हत्यारा बाप भगवान राय व भाई सरोज राय ने एक रिश्तेदार सहबीर राय के सहयोग से अपने पुत्र को हत्या कर दी । उसका बेटा मुन्ना कुमार का एक ही गुनाह किया था एक हरिजन लड़की से 18 वर्ष पूर्व शादी कर अपना वैवाहिक जीवन जीने के लिए एक -दूजे शादी के बंधन में बंध गए और वे सुखी से दांपत्य जीवन व्यतीत करते हुए 2 पुत्र एक 1 पुत्री को जन्म दिया और वे कोलकाता में रहकर अपना जीवकोपार्जन चला रहा था लेकिन हत्यारे बाप को थोड़ी सी दर्द नहीं आई और उसने सोनपुर में रेलवे से रिटायर्ड होने के बाद उसने षड्यंत्र रचकर उस बेटा व बहू को सोनपुर न्यू बर्बटा घर पर बुलाकर पूरी प्लानिंग के साथ उसने अपने छोटे पुत्र के साथ मोटरसाइकिल पर बैठाकर वैशाली जिले के भगवानपुर रत्ती के एक सरकारी स्कूल परिसर में दिनदहाड़े 3 नवंबर 2022 के दिन गोली मारकर उसकी मौत की नींद घटना स्थल पर सुला दिया । इस घटना के बाद से क्षेत्र में हाहाकार मच गया और एक पिता और पुत्र की कलंक हत्यारा बाप ने अपने माथे पर कलंकित कर लिया । ऐसे में लोगों का विश्वास एक पिता और पुत्र के मधुर रिश्ता को शर्मनाक कर दिया । इस हत्याकांड के बाद वैशाली पुलिस ने रिश्तेदार को गिरफ्तार कर उसे जेल के सलाखों में तो भेज दिया लेकिन अभी भी अपराधी मृतक के बाप और भाई खुलेआम घूम रहा है और वैशाली पुलिस सिर्फ खानापूर्ति कर अपना पल्ला झार रही है । विदुर महिला के देख रेख करने के लिए कोई सहारा नहीं रहा ।। यहां तक उसने कई जनप्रतिनिधियों, कई समाजसेवी , कई सगे संबंधियों को दो वक्त की रोटी की गुहार लगाई जिससे उनके दो वक्त की रोटी मिल सके और उसने इस दर्द भरी दास्तां को दो वक्त की रोटी पाने के लिए महिला विकास मंच तक की गुहार लगाई । जहां महिला विकास मंच के प्रतिनिधित्व करने वाले पटना से आकर राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी अरुणिमा एवं राष्ट्रीय संरक्षक वीणा मालवीय ने असहाय महिला को दो वक्त की रोटी के लिए तत्काल कुछ खाद्य सामग्री व पैसे 15 दिसम्बर को उपलब्ध कराई थी । इतना ही नहीं महिला विकास मंच के राष्ट्रीय संरक्षक वीणा मालवीय ने सारण जिले के अपनी टीम को निर्देशित किया कि जल्द ही पीड़ित को हर संभव मदद करें इसी क्रम में सारण जिले के सचिव अपनी टीम के साथ पीड़ित आशा देवी से मुलाकात कर खाद्य सामग्री के साथ गुरुवार को शिष्टाचार मुलाकात कर सहायता की। महिला विकास मंच के जिला सचिव रंणजय कुमार ,जिला सलाहकार अभिमन्यु सिंह एवं जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता को मदद करने की आश्वासन दिया । महिला विकास मंच के जिला सचिव रंणजय कुमार ने कहा कि महिला विकास मंच महिलाओं एवं पुरुषों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ काम करती है । जिला सचिव धनंजय कुमार ने बताया कि महिला विकास मंच बिहार सहित 18 राज्यों में अपनी संस्था के द्वारा गरीबों, असहायो, पीड़ितों को हर संभव मदद करने के लिए तैयार रहते हैं । उन्होंने कहा कि पीड़ित आशा देवी को उसके पैरों पर खड़ा करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है । प्रधानमंत्री के आवाहन पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। सबसे बड़ी समस्या यह है कि उस पीड़ित के हत्यारा ससुर व देवर अभी तक जेल के सलाखों में भेजने में वैशाली पुलिस कुंभकरण नींद में क्यों सोई हुई है। पीड़ित कुँवर आशा देवी ने बतायी की उन्हें डर सताने लगा है कि हत्यारा कहीं उसके और उसके दो पुत्र और पुत्री को हत्या ना कर दे या उसके संपत्ति से बेदखल न कर दे । पीड़ित आशा देवी रो- रो के कह रही थी जो अपना बेटा को हत्या कर सकता है वह हमलोगों को भी हत्या कर सकता है स्थानीय प्रशासन उन्हें मदद करें ।
