सोनपुर नयागांव थाना क्षेत्र के लगातार हो रही चोरी से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है । लोग दिन में भी घर छोड़कर नहीं जा रहे हैं। चोरों के आतंक ने गांव के लोगो को रात्रि में उनकी नींद हराम कर दिया है वहीं पुलिस चोरी की घटना में चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहे हैं । ऐसा ही मामला फिर चतुरपुर में अभी 10 दिन पूर्व हुई नकदी व जेवर समेत लाखों रुपए के चोरी की घटना की गुत्थी को पुलिस सुलझा नहीं पाई थी कि सोमवार की रात फिर वहीं पर 3 घरों में चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने घर के बाहर से किवाड़ में ताला मार कर गृहस्वामी को घर के अंदर बंद कर चोरों ने एक घर से ₹40000 नगद के अलावे ढाई लाख से ऊपर के जेवर की चोरी कर ली। वही दो अन्य घरों में गृह स्वामी के जग जाने तथा हल्ला करने के चोर छत से कूदकर फरार हो गया।इस दौरान वहां के अशोक सिंह के घर से चोरों ने 40 हजार नकद के साथ लगभग 2 लाख 50 हजार के जेवर गायब कर दिए।अन्य दो घरों में गृहस्वामी को बाहर से रूम में बंद किए जाने के बाद चोरों ने जैसे ही गोदरेज अलमारी तोड़ना शुरू किया की तोड़ने की आहट सुनकर परिवार की सदस्य जगह और शोर मचाया इसी बीच लोगों की आवाज सुनते ही चोर छत के रास्ते कूदकर भागने में कामयाब रहे। इस बीच चोरों में से एक चोर का चप्पल भी वही छूट गया। इन घटनाओं की जानकारी मिलते ही मौके पर नयागांव पुलिस पहुंच गई और घटनास्थल का मुआयना किया। इसके अलावा चोरों ने वही के कन्हाई सिंह तथा ललन सिंह के घर में भी चोरों ने बाहर से ताला बंद कर चोरी की घटना का अंजाम देने की कोशिश किया लेकिन गृह स्वामी के जग जाने से चोर चोरी करने में सफल नहीं हो सके।चतुरपुर में लगातार हो रही चोरी की इन घटनाओं से यहां के लोगों में पुलिसिया व्यवस्था के प्रति आक्रोश पनप रहा है। पैक्स अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया की चोरों ने उनके यहां शादी में आए रिश्तेदार के ₹70 हजार नकद तथा लगभग ₹700000 के जेवर गायब कर दिया था। घटना का अंजाम चोरों ने तब दिया था जब उनके बेटे की बारात लौट कर आई थी और परिवार तथा सगे संबंधी गहरी नींद में सो रहे थे। वही राकेश सिंह का कहना है कि पुलिस इस मामले में चोर को पकड़ने में निष्क्रिय साबित हो रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
