सहारा इंडिया के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने सहारा इंडिया फाइनेंस कंपनी शाखा कार्यालय सोनपुर में शुक्रवार को पहुंचकर जब बंद पड़े कार्यालय को देखकर जमकर कंपनी तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की । आक्रोशित अभिकर्ताओं का कहना था कि निवेशकों के मैच्योरिटी पूर्ण होने के बाद भी विगत 2 वर्षों से पैसे का भुगतान न करते हुए निवेशकों के साथ कंपनी धोखाधड़ी कर रही है। सभी अभिकर्ता 15 दिनों से बंद कार्यालय को देखते हुए शंका जाहिर करते हुए वे सभी एकत्रित होकर सहारा इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सहित अन्य शाखा प्रबंधक व सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए कार्यालय परिसर से सड़क मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी के पास पहुँच कर सहारा इंडिया के निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए एक लिखित ज्ञापन सौंपा । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।