रहमानपुर से विनीता, जो सुरक्षा सखी में जुडी हुई है, इनके पति का नाम गब्बर सिंह है, इनका कहना है की यह सुरक्षा सखी की बहुत फैन है और कुछ बातचीत करना चाहती है.

पाली से बोल रहे है, उनके घर के पास में एक जंगल सा है जहाँ जाने से महिलाएं डरते है | वहां पर आदमी लोग मदिरा पान करते है | वह औरतें कचरा फेंकने जाती है और उनको घुटन सी महसूस होती है उन आदमियों के वजह से | उस रस्ते से लड़कियां स्कूल भी जाते है और वह लोग भी असुरक्षी महसूस करते है | कॉलर चाहते है लड़कियों और औरतों को और डर न लगे और वह बिना हिचकिचाए उस रस्ते पर चल सके |

पाली से कविता बोल रहे है की उनके इलाके की लड़कियां जड़ स्कूल जाते थे तब कुछ लड़के उनको रोक देते है बीच रस्ते | लड़के कुछ ज़्यादा बोलते नहीं थे पर लड़कियों के शांति से जाने नहीं देते थे | यह जान लने के बाद उन्होंने स्कूल के हेडमास्टर को कंप्लेंट किये थे और हेडमास्टर ने लड़कों को सजा दिलवाया था | वह यही कह रहे है की सब औरतों को गलत के खिलाफ अपनी आवाज उठाना चाइये और डर डरके जीना नहीं चाइये |

अनंतपुर कॉलोनी की कविता बोल रहे है की उनके इलाके के बच्चे क्लास 8 के बाद नहीं पढ़ते है क्यूंकि स्कूल बोहोत दूर है और वह छेडख़ानी से डरते है | वहां लड़के दारु पी कर खड़े हो जाते है | स्कूल में भी वह सुरक्षित महसूर नहीं करते है क्यूंकि टीचर से छेड़खानी की डर है और टीचर लोग भेद भाव करते है |

जैतारण से रिंकू बोल रहे है की उनके गाओं से थोड़ा दूर लड़कियां पढ़ने जाती है | वह आने जाने का कोई साधन नहीं है इसकिये उनको पैदल जाना पढता है | लोग वह अपने साइकिल या बाइक से जाते है, और किसी किसी लड़कियों को उनके घरवाले पूछने जाते है | कोई कोई पैदल भी जाते है | लड़किया जाने से डरते है कि कोई उन्हें कुछ कर न दे | और उनके पास में और एक इलाका जहाँ एक बैंक है और वहाँ बूढ़े औरतें काम से जाते है, उनको भी डर लगता है कि कोई कुछ कर न | उनको ज़रुरत होती है पैसो की इसलिए जाती है | उस रास्ते में लोग शराब पी कर बैठे रहते है | औरतें अकेले जाने से डरते है, उनको MGNREGA का फॉर्म जा पैसे के कारन से जाना पढता है और वह बिना झुण्ड बनाये नहीं जा पाते है | सबका काम होता है, और सब लोग एक टाइम पर नहीं जा पाते है इसी कारण बोहोत महिलायों की डेट छूट जाते है | रिंकू जी चाहते है कि इलाका सुरक्षित हो और सब बिना डरे बैंक जा पाये |

पूनम गोयल, फालना से महिलाओं की मुद्दों पर चर्चा कर रहे है | वह बोल रहे है की परिवार का एक महत्वपूर्ण भाग बच्चे होते है और घर पर लड़का और लड़की दोनों के सामान रूप से देखना चाइये | घर पर बच्चों को लेकर भेदभाव नहीं करना चाइये | माँ-बाप को लड़कियों के साथ अच्छे से पेश आना चाइये और उन्हें यह आश्वासन देनी चाइये की वह हमेशा अपने बच्ची को सपोर्ट करेंगे | नहितोह लड़किया अपनी बातें बोल नहीं पड़ेंगे और इसके ज़रिये बोहोत बरे बरे अपरदों को जमान दे सकती है |

पाली की सदरी थाना से निकिता लड़कियों की सुरक्षा के बारे में बोल रहे है | वह बोल रहे है की लडकिया जो रात की घर से बहार रहते है पर डरते है | इनके आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए उन्हें सही चीज़ों की जानकारी होना ज़रूरी है | वो बोल रहा है कि लड़कियों पास एक ऐसा फोन नंबर होनी चाइये जिसको इमरजेंसी पर कॉल करने से वह हमेशा फ़ोन उठाये, जैसे कोई रिश्तेदार या क्षेत्र की पुलिस को, जिनसे वह अपने लोकेशन शेयर कर सकते है | अगर ऐसी सावधानी बनाये रख सकते है तोह रात को बाहर जाने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाइये |

फालना थाना से पूनम गोयल बच्चों की शिक्षा के बारे में बोल रहे है | वह बोल रहे है की भारत सरकार ने मुफ्त में बच्चों की पढ़ाई करवा रहे है, पर इसके आलावा भी राजस्थान सरकार के द्वारा भी कदम किये गए है | इस स्कीम के द्वारा आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार के बच्चो के लिए पहली से आठवीं तक की पढाई बिनमुल्य कर सकते है | यहाँ एडमिशन की प्रक्रिया लाटरी के द्वारा होता है | और जितने भी महात्मा गांधी स्कूल खोले गए है, सब में यह प्रक्रिया चालू है | वह चाहते है की जितने भी ऐसे परिवार है, वह अपने बच्चों की शिक्षा के लिए यह स्कीम ध्यान रखे और बच्चो की पढाई में कोई कमी न रखें |

पाली के बगड़ी नगर से ट्विंकल बोल रहे है की उनको कॉलेज जाने में डर लगता है क्यूंकि उनको असुरक्षित महसूस होता है

रिकॉर्डर पाली से है, गाओं खरिणी | अपनी गाओं की असुरक्षित जगह की बारे में रिपोर्ट कर रहे है | उनके गायन में एक ऐसी जगह है जो महिलाएं और लड़कियों के लिए बिलकुल सुरक्षी नहीं है | लड़कियां स्कूल जाना बंद कर रहे है, और औरतों के लिए भी उस रस्ते से कही जाना मुश्किल हो रहा है | रस्ते में लड़कों का झुंड रहता है जो लड़कियों को छेड़ते है और डरते है | वह सारे लड़के लड़कियों को धमकाते भी है और इसके वजह से लड़कियां अपने दिल पर डर से ले कर बैठें है | कॉलर पुलिस की रक्षा मांग रहे है ताकि लड़कियों की डर कम हो और उस रस्ते से वह आने जाने में न डरें |