उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी जिला से ललिता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संदीप कुमार से साक्षात्कार लिया। संदीप कुमार ने बताया कि इन्होने वर्ष 2019 में अपना कॉस्मेटिक का व्यवसाय शुरू किया था। पैसे नहीं थे तो लोन ले कर शुरू किया था। लेकिन हिसाब में बहुत समस्या का सामना करना पड़ता था। उसी बीच ललिता जी ग्रामवाणी की तरफ से मिली और मेरा बिल ऐप डाउनलोड करवाया। जिससे अब आसानी से हिसाब हो जाता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी जिला से ललिता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुदीप कुमार से साक्षात्कार लिया। सुदीप कुमार ने बताया कि इन्होने वर्ष 2013 में अपना बिजनेस शुरू किया था। उस समय इनके पास पैसे भी नहीं थे तो काफी संघर्षों के बाद अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए लोन ले कर इसे आगे बढ़ाया। वर्ष 2013 से ले कर वर्ष 2026 तक में अभी तक मेरा चार ब्रांच खुल गया है। इसके साथ ही 50-60 लाख तक का स्टॉक है। इसी बीच ग्रामवाणी से ललिता जी से मुलाकात हुई। जिसमें इन्होंने बताया कि मेरा बिल ऐप से हिसाब किताब करना बहुत आसान हो जाता है। तब मैंने मेरा बिल ऐप डाउनलोड किया। जिससे बहुत ही मदद मिली है। पहले कॉपी में सारा हिसाब नोट कर के रखना पड़ता था। लेकिन अब आसानी से मेरा बिल ऐप की मदद से सारा हिसाब हो जाता है

उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी जिला से ललिता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से 27 वर्षीय सुदीप कुमार पटेल से साक्षात्कार लिया। सुदीप कुमार पटेल ने बताया कि ये कॉस्मेटिक हॉल सेल का बिजनेस करते हैं।यह दादा जी का दिया हुआ छोटा बिजनेस था।इन्होने अपने प्रयास और मेहनत से बिजनेस को बड़ा किया है।ग्राम वाणी संस्था के तरफ से ललिता ने मेरा बिल्स ऐप को डाउनलोड करवाया।इस ऐप के माध्यम से बिजनेस का लेखा -जोखा रखना आसान होता है।कॉपी का उपयोग कम करना पड़ता है।

उत्तरप्रदेश राज्य के वाराणसी ज़िला से कृष्ण मोहन गुप्ता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि बाबतपुर चौराहे पर पुलिस चौकी के बगल हवाईअड्डा के किनारे कूड़ा का ढ़ेर लगा हुआ था। जिसकी सफाई नहीं हो रही थी और न ही प्रशासन का इस पर ध्यान जा रहा था। समस्या को देखते हुए दिनांक 16 जनवरी 2024 को कृष्ण मोहन ने मोबाइल वाणी में एक ख़बर प्रसारित किया और इसे लोकल व्हाट्सप्प ग्रुप के माध्यम से अधिकारियों के साथ साझा किया गया। जिसका यह असर हुआ कि एनएचआई के परियोजना निदेशक आर एस यादव ने एनएचआई के मैंटेनेंस मैनेजर मनीष कुमार सिंह को तत्काल कूड़ा सफाई का निर्देश दिया। अब दो जेसीबी लेकर कूड़ा की सफाई की जा रही है। वहीं एनएचआई के अधिकारी और बाबतपुर चौक के इंचार्ज प्रीतम कुमार तिवारी द्वारा आसपास के दुकानदारों को हिदायत दिया गया कि अगर क्षेत्र में गन्दगी फैलाई गई तो उनपर कार्यवाही की जाएगी।

वाराणसी से संवादाता त्रिभुवन को वाराणसी स्वास्थ्य सहायक वाणी के माध्यम से दिनांक 26-08-22 को एक खबर प्रसारित की थी जिसमें दिव्यांशी ने बताया कि उन्हें आशा दीदी द्वारा आयरन की गोली नहीं मिलती थी। लेकिन अब उन्हें आशा द्वारा आयरन की गोली मिलने लगी है

हमारी श्रोता अंजू ,वाराणसी स्वास्थ्य सहायक वाणी के माध्यम से कहती है कि सुषमा ने कुछ दिन पहले मोबाइल वाणी पर एक ख़बर प्रसारित कर अपनी समस्या रखी थी कि उनके ग्राम में आशा दीदियों द्वारा उन्हें माहवारी स्वछता प्रबंधन पर कोई जानकारी नहीं दी जाती है। जिसके बाद अंजू ने आशा दीदियों से बात कर तत्काल समस्या का समाधान निकाला। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि अब गाँव की आशा द्वारा सुषमा को माहवारी स्वछता प्रबंधन के बारे में जानकारी दे दी गई है। अंत में खबर के असर से सुषमा बहुत खुश है तथा वाराणसी स्वास्थ्य सहायक वाणी को धन्यवाद कर रही हैं

हमारी श्रोता अंजू ,वाराणसी स्वास्थ्य सहायक वाणी के माध्यम से कहती है कि चाँदनी ने कुछ दिन पहले मोबाइल वाणी पर एक ख़बर प्रसारित कर अपनी समस्या रखी थी कि उनके ग्राम में आशा दीदियों द्वारा आयरन की गोली उपलब्ध नहीं करवाई जाती है। जिसके बाद अंजू ने आशा दीदियों से बात कर तत्काल समस्या का समाधान निकाला। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि अब गाँव की आशा द्वारा चंदानी को आयरन की गोली दे दी गई है। अंत में खबर के असर से चाँदनी बहुत खुश है तथा वाराणसी स्वास्थ्य सहायक वाणी को धन्यवाद कर रही हैं

हमारी श्रोता अंजू ,वाराणसी स्वास्थ्य सहायक वाणी के माध्यम से कहती है कि अंजलि ने कुछ दिन पहले मोबाइल वाणी पर एक ख़बर प्रसारित कर अपनी समस्या रखी थी कि उनके ग्राम में आशा दीदियों द्वारा आयरन की गोली उपलब्ध नहीं करवाई जाती है। जिसके बाद अंजू ने आशा दीदियों से बात कर तत्काल समस्या का समाधान निकाला। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि अब गाँव की आशा द्वारा अंजलि को आयरन की गोली दे दी गई है। अंत में खबर के असर से अंजलि बहुत खुश है तथा वाराणसी स्वास्थ्य सहायक वाणी को धन्यवाद कर रही हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के जिला वाराणसी से माधुरी बता रही है कि वाराणसी में रहने वाली अनु ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कुछ दिन पहले एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि उनके गाँव में उन्हें आयरन तथा कैल्शियम की गोली नहीं दी जाती थी। इस खबर को अनु ने मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया तथा खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ की अब उनके गाँव में उन्हें आयरन और कैल्सियम की गोली दे दी गई हैं। अंत में खबर के असर से अनु बहुत खुश है तथा मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रही है।

उत्तर प्रदेश राज्य के जिला वाराणसी से माधुरी बता रही है कि वाराणसी में रहने वाली प्रियंका ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कुछ दिन पहले एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि उनके गाँव में उन्हें सैनिटरी पैड नहीं दी जाती थी। इस खबर को प्रियंका ने मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया तथा खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ की अब उनके उन्हें आशा द्वारा सैनिटरी पैड दे दी गई हैं। अंत में खबर के असर से प्रियंका बहुत खुश है और मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रही है।