उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी जिला से ललिता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संदीप कुमार से साक्षात्कार लिया। संदीप कुमार ने बताया कि इन्होने वर्ष 2019 में अपना कॉस्मेटिक का व्यवसाय शुरू किया था। पैसे नहीं थे तो लोन ले कर शुरू किया था। लेकिन हिसाब में बहुत समस्या का सामना करना पड़ता था। उसी बीच ललिता जी ग्रामवाणी की तरफ से मिली और मेरा बिल ऐप डाउनलोड करवाया। जिससे अब आसानी से हिसाब हो जाता है।