हम सभी रोज़ाना स्वास्थ्य और बीमारियों से जुड़ी कई अफवाहें या गलत धारणाएं सुनते है। कई बार उन गलत बातों पर यकीन कर अपना भी लेते हैं। लेकिन अब हम जानेंगे उनकी हकीकत के बारे में, वो भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मदद से, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में। याद रखिए, हमारा उद्देश्य किसी बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है।सेहत और बीमारी को लेकर अगर आपने भी कोई गलत बात या अफवाह सुनी है, तो फ़ोन में नंबर 3 दबाकर हमें ज़रूर बताएं। हम अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानेंगे उन गलत बातों की वास्तविकता, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में।

किशनगंज जिले में डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। किशनगंज जिले वासियों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता के लिए चार जागरूकता रथ को सदर अस्पताल प्रांगण से शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. कौशल किशोर प्रसाद एवं जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ.मंजर आलम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सिविल सर्जन डॉ. कौशल किशोर प्रसाद ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए लोगों को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।

किशनगंज शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मच्छर के डंक से लोग परेशान रहते हैं। शहर के हरेक मुहल्लों में मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में मच्छर का प्रकोप काफी बढ़ गया है। कोई क्वायल या लिक्विड काम नहीं कर रहा है। लोगों ने एक बार फॉगिंग मशीन से छिड़काव करवाने की मांग की है।

किशनगंज जिले में मच्छर जनित रोगों में डेंगू अति गंभीर रोगों की श्रेणी में आता है। वर्तमान में स्थानीय पूरे प्रदेश में डेंगू का प्रसार जारी है। वही जिले में मरीज घट रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. कौशल किशोर प्रसाद ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए लोगों को सर्तक और सावधान रहने की जरूरत है।

किशनगंज जिले में मौसम में जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है नगर परिषद क्षेत्र में मच्छरों की तादाद बढ़ती जा रही है। क्योंकि यहां हर वार्ड में खाली पड़े प्लाटों व ढक्कन बंद नाले में गंदगी का ढेर लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से कचरे की साफ-सफाई कराकर दवा छिड़काव कराने की मांग की है।

ठाकुरगंज नगर पंचायत के प्रत्येक वार्डों में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के से बचाव के लिए डबल साइलेंसर वाली फागिंग मशीन से फॉगिंग कराया जाएगा।इस बात की जानकारी देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष सिकंदर पटेल ने बताया कि पूरे प्रदेश में बढ़ते डेंगू के प्रकोप के कारण मच्छरों से मुक्ति दिलाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

किशनगंज:के ठाकुरगंज में डेंगू के बढते प्रकोप को देखते हुए नगर प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर फॉगिंग की गई है।

किशनगंज जिले में गर्मी के मौसम में मच्छरों का आतंक काफी बढ़ जाता है।इससे मलेरिया, डेंगू सहित मच्छर जनित अन्य बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है।इस पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।मलेरिया के खतरों के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मलेरिया माह आयोजित किया जा रहा है।इस दौरान पूरे महीने जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

किशनगंज जिले में डेंगू का दस्तक के साथ चार डेंगू मरीज की पहचान हुई है जिसमें दो मरीज को सदर अस्पताल के डेंगू स्पेशल वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।डेंगू के सामान्य लक्षण-तेज बुखार,मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द,सिर दर्द,आखों के पीछे दर्द,जी मिचलाना,उल्टी,दस्त,त्वचा पर लाल रंग के दाने आदि है।

किशनगंज जिले में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है।लोगों को इस बीमारी के बारे मे जागरूक किया जा रहा है। उन्हें बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। डेंगू की तैयारी को लेकर गंभीर मरीजों के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करने के लिए अलग वार्ड की अलग से व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही डेंगू से बचाव को लेकर गांवों-टोलों में स्वास्थ्य विभाग की प्रशिक्षित टीम द्वारा जागरूकता फैलाई जा रही है।