निकिता जवाहर नगर टीला न. 7 बस्ती से जयपुर वाणी पर साँझा कर रही है की उनकी बस्ती में कचरे की गाड़ी नही आ रही है |

जल दिवस के उपलक्ष में केंद्रीय भूमि जल बोर्ड की तरफ रीजनल डायरेक्टर श्री मान प्रमोद कुमार सर, अटल भू जल की और से प्रोजेक्ट डायरेक्टर चीफ इंजीनियर श्री मान सूरज भान सर, और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से अनिल शर्मा सर ( सुपरिटेंडेंट इंजीनियर), सहायक अभियंता श्री मान सुनील पराशर सर का सभी श्रोताओ को सन्देश। जल दिवस के दिन सभी को शुभकामनायो के साथ जलवायु परिवर्तन और जल संरक्षण पर चर्चा की गई है

किरण बाई सी की ढाणी बस्ती से जयपुर वाणी पर साँझा कर रही है की उनकी बस्ती में सीवर लाइन नही है |

सोनाक्षी बाई सी की ढानी बस्ती से जयपुर वाणी पर साँझा कर रहे है की उनकी बस्ती में एक खड्डे वाले शौचालय है जो जल्दी भर जाते है |

लाली देवी बाई सी की ढाणी बस्ती में जयपुर वाणी पर साँझा कर रहे है की उनकी बस्ती में बीसलपुर पानी की लाइन आनी चाहिए क्युकि वहा पर पानी की बहुत परेशानी है और पानी पर लड़ाई होती है |

नमस्ते साथियो, जल ही जीवन है, जी हाँ - पानी हमारे जीवन का आधार है और एक बड़ी ज़रूरत भी। इसी कीमती पानी के महत्त्व को समझते हुए पूरा विश्व हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाता है. जयपुर वाणी की ओर से विश्व जल दिवस पर आप सभी को शुभकामनाये, आप सभी ने देखा होगा बस्ती में पानी तीन स्रोतों से आता है जैसा की बोरवेल, पानी का टेंकर, और बीसलपुर पाइपलाइन | क्या अपने गौर किया है की ये पानी साफ़ है और इसे इस्तेमाल कर सकते है? इसी बात को समझने के लिए, साथियो हमे सुने और जाने की पानी को साफ़ और सुरक्षित रखने के तरीके क्या है, और इसकी गुणवत्ता को कैसे जाचे? हम आपसे मिलेंगे 25 मार्च को इसी मंच पे दिन के 2बजे। तब तक आप हमें बताएं कि आप अपने घर में पानी साफ़ और स्वच्छ रखने के लिए क्या क्या तरीके अपनाते हैं और इस विषय से जुडी और क्या क्या जानकारी आप जयपुर वाणी पर हमसे पाना चाहते हैं. फ़ोन नंबर -3 दबा कर अपने विचार, अनुभव और सवाल हमसे साझा करें। जल्द ही मिलते है - जल पर इस कार्यकम के साथ। नमस्ते |

उग्गंती देवी ट्रांसपोर्ट नगर नगर से विश्व दिवस पर जयपुर वाणी पर साँझा कर रही है की पानी को व्यर्थ नही बहाना चाहिए बारिश का पानी एकत्रित करते है जिसका उपयोग हम कपडे धोने ,पोछा लगाने और शौचालय के काम में लेते है |

गुलशन लंकापुरी बस्ती से जयपुर वाणी पर साँझा कर रही है की उनकी बस्ती में सीवर लाइन जयपुर वाणी की मदत् से आ गयी है जयपुर वाणी के लिए धन्यवाद |

चाँदनी शर्मा बापू बस्ती से जयपुर वाणी पर पानी को इकट्टा करके कैसे उसका सदपयोग कर सकते है|

रेहाना लंकापुरी बस्ती से जयपुर वाणी पर साँझा कर रही है की उनकी बस्ती में सीवर लाइन जयपुर वाणी की मदत् से आ गयी है जयपुर वाणी के लिए धन्यवाद |