नमस्ते मेरा नाम उर्मिला हैं, मैं स्वामी बस्ती , से जयपुर वाणी पर साझा कर रही हु की हमारे यहां पर चैम्बर की साफ सफाई हुई हैं तो चैंबर का कचरा बाहर फेला हुआ हैं तो कचरे की साफ सफाई करवाने की कृपया करे धन्यवाद |

नमस्ते मेरा नाम विक्की हैं, मैं स्वामी बस्ती , से जयपुर वाणी पर साझा कर रहा हु की हमारे यहां पर चैम्बर की साफ सफाई हुई हैंऔर हमारे यहां पर सड़क बानी थी जिससे चेम्बर के मुह नीचे दब गए हैं जिसे उनमे कड्डे हो गए हैं जिससे हमें बहुत समस्या आती हैं तो कृपया कड़ो को सही करे धन्यवाद

नमस्ते ,मेरा नाम मनीष हैं मैं चाँद मरी से जयपुर वाणी पर साझा कर रहा हु की हमारे यहां पर सड़के टूटी हुई हैं और सड़क बनवाने की कृपया करे धन्यवाद |

में जयपुर वाणी पर साँझा करना चाहती हु की राजीव नगर बस्ती में सीवर लाइन नही हे |कृपया करके सीवर लाइन डलवाये |धन्यवाद

नमस्ते ,मेरा नाम इंद्रा हैं , मैं न्यू संजय नगर ,से जयपुर वाणी पर साझा कर रही हु की हमारे यहां पर सीवर लाइन नहीं हैं आप हमारी समस्या का हल करे |

नमस्ते ,मेरा नामअंजलि हैं , मैं जवाहर नगर से , जयपुर वाणी पर साझा कर रही हूँ की हमारे यहां पर बीसलपुर का पानी आने लगा हैं तो उसके लिए धन्यवाद |

नमस्ते ,मेरा नाम राजीव हैं , मैं पर्वतीय कॉलोनी से जयपुर वाणी पर साझा कर रही हूँ की हमारे यहां पर पाइप लाइन डेमेज हैं पानी सड़क पर हो रहा हैं तो कृपया आप हमारी समस्या का हल करे धन्यवाद।

Transcript Unavailable.

इस अभियान का मुख्य उदेश्य क्या है ? इस अभियान के तहत भारत के हर शहर और ग्रामीण इलाकों के घरों में शौचालय का निर्माण किया जाना है। जिन घरो में जगह की उपलब्धिता न हो वहा समुदायक शौचालिय का निर्माण होने का एक विकल्प है, ऐसे शौचालिय सबकी पहुंच में होऔर सभी के उपयोग के लिए सहज हो जैसे बुजुर्ग, विकलांग जन, गर्भवती व् धात्री महिला, ट्रांस पर्सन, समुदाय सभी के लोग आदि | शौचालय को सीवर चेंबर या सेप्टिक टैंक से जोड़ना चाहिए एवं शौचालय की लाइन को खुले नाले में न छोड़े| 3 साल की अवधि में चैम्बर खली करवाना और मलगाद प्रबंधन को बढ़ावा देना है । इस अभियान के अंदर खुले में शौच यानि खुले में मल त्याग को समाप्त करना है। उस शहर या गॉव को ODF++ (खुले में शौच मुक्त ) घोषित करना है । कचरा प्रबंधन यानि गीले सूखे कचरे को अलग करके सही निपटान करना है, और तकनीक का इस्तमाल करके अपशिष्ट को पुनः उपयोग करने को बढ़ावा देना है । हाथ से मैला ढोने को रोकना है। सफाई कर्मचारी द्वारा सीवर या सेप्टिक टैंक, सार्वजनिक सड़कों और शौचालयों से मानव मल को हाथ से हटाने पर रोक लगाना। सेफटी किट यानि सुरक्षा किट पहने को बढ़ावा देना है, और सीवर या सेप्टिक टैंक में सफाई कर्मचारी के सीधे उतरने पर रोक लगाना है। शहर और गांव की प्रत्येक सड़क गली और मोहल्ले साफ-सुथरे रखना है, लोगों की मानसिकता और व्यवहार में परिवर्तन को बढ़ावा देना है। किचन और बाथरूम में जाली का प्रयोग करना । इस्तमाल किये गए नैपकिन, शम्पू के पाउच, बाल आदि को सीवर में न जाने देना | सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तमाल नहीं करना । प्लास्टिक बैग की जगह कपडे के बैग को उपयोग में लेना ।

स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू किया हुआ एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है । ये अभियान देश के स्तर पर सफाई और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए चलाया गया है । इस से पहले अभियान को ‘निर्मल भारत अभियान के नाम से जाना जाता था जिसे 2 अक्टूबर, 2014 में बदल कर स्वच्छ भारत अभियान कर दिया गया। इस अभियान के तहत केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 -24 के लिए 7192 करोड़ का बजट रखा है | इस अभियान को "पेय जल एवं स्वच्छता मंत्रालय" द्वारा चलाया जा रहा है। इस योजना का मूल वाक्य है "एक कदम स्वच्छता की ओर" जिसको गाँधी जी के चश्मे से दर्शाया किया गया है।