बुढ़मू : ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस दुर्घटना में बस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना सुबह सुबह बुढ़मू प्रखंड के तुरमुली के पास हुई। बताया गया कि ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में सवारी बस नियंत्रित होकर पलट गई ,जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई,और कई घायल हो गए। मृतक विनोद महतो बुढ़मू थाना क्षेत्र के बेतांगी गांव का रहने वाला बताया गया। जानकारी के अनुसार यह बस रोजाना बेतांगी से चैनगड़ा, सालहन, कोराबार होते हुए रांची जाती थी। साथ ही बताया गया कि मजदूरी करने वाले लोग अधिकतर इसी बस से रांची जाते थे। दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुंचकर छानबीन की। और घायलों को मदद, सहयोग किया। वही स्थानीय पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।