झारखंड राज्य के लातेहार जिले में गरीबों के हित में चलाया गया राज्य की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री दाल भात योजना पिछले 18 दिनों से जिले में बंद पड़ा हुआ है। दाल भात केंद्र चलाने वाली महिला स्वयं सहायता समूह के महिलाओं ने बताया कि पिछले एक महीने से विभाग द्वारा पैसा व खाद्य सामग्री मिलना बंद होगया है।समुह द्वारा खुद पैसे जमाकर किसी प्रकार से 15 दिन 16 दिन तक केंद्र को चलाया गया। लेकिन पैसे व खाद्य सामग्री के अभाव में केंद्र को बंद कर दिया गया। जो अभी लगातार बंद पड़ी है। लातेहार जिले में 12 मुख्यमंत्री दाल भात योजना चलाया जा रहा है। सभी प्रखंडों में गरीबों के हित का ख्याल रखते हुए पांच रुपए में दाल भात खिलाया जाता है। जिला मुख्यालय में दाल भात योजना के चार केंद्र हैं।शहर के शदर अस्पताल के नजदीक रेड क्रॉस सोसाइटी के सामने दाल भात केंद्र योजना दूरदर्शिता के तहत तत्कालीन उपायुक्त राहुल पुरवार के कार्यकाल में बनाया गया था। क्योंकि इस स्थान पर बस स्टैंड व अस्पताल है। परंतु इस योजना को बंद हुए इतने दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुध लेने वाला नहीं है। स्थानीय लोगों ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में बाहरी क्षेत्र से कई लोगों का आवागमन हो रहा है। अगर केंद्र खुल जाता है तो ऐसी स्थिति में गरीब तबके के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी लोगों ने प्रशासन से तत्काल मुख्यमंत्री दाल भात योजना केंद्र को खुलवाने की मांग की है वहीं महिला स्वयं सहायता समूह के लोगों का कहना है की सामग्री खरीदारी करने के लिए अगर समूह के ही खाते में सीधे राशि मिलेगी, तो केंद्र चलाना आसान होगा। इस संबंध में वीडियो मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है। आप संबंधित विभाग से बात कर लीजिए। वैसे मैं एमओ एवं डीएसओ मैडम को जानकारी देते हैं। वहीं डीएसओ को कॉल किया गया परंतु उन्होंने कॉल नहीं उठाया। इस संबंध में पूछे जाने पर विधायक बैजनाथ राम ने कहा कि इस मामले की मुझे जानकारी नहीं है। इसको दिखवाते हैं।