मैक्लुस्कीगंज   13 दिसंबर 2023 फ़ोटो 1 - कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों संग मुखिया सहित अन्य. संकल्प यात्रा के तहत मायापुर पंचायत सचिवालय परिसर में हमारा भारत विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मायापुर मुखिया पुष्पा खलखो, पंसस मेनका देवी व भाजपा के अनिल गंझू, रामसूरत यादव उपस्थित थे. ग्रामीणों को संकल्प यात्रा रथ पर लगे स्क्रीन पर विडियो के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया. साथ ही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित भी किया गया. उपस्थित ग्रामीणों ने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया. अवसर पर छात्राओं ने स्वागत गीत व नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया. मौके पर उर्मिला देवी, सागुप्ता खातून, सहीन परवीन, रुकसाना खातून, नाजिया बेगम, हीना खातून, बसन्ती देवी, रूबी देवी, आशा देवी, पंचायत सेवक महावीर महतो, भारत गैस एजेंसी के प्रतिनिधि, स्वास्थ्य सहिया, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका, जेएसएलपीएस के कोऑर्डिनेटर अन्य मौजूद थे.