रांची। रांची सांसद संजय सेठ के संसदीय क्षेत्र हेहल आईटीआई के पीछे वार्ड नं 33 सुंदर नगर नाम का एक क्लोनी बसा हुआ है ये क्लोनी बस नाम का ही सुंदर है बाद बाकी यहां की स्थिति बद से बत्तर है । सुंदर नगर वार्ड नं 33 जिसमे न तो नाली है न अच्छी सड़क और न ही साफ सफाई ,गंदगी का अंबार लगा है यहां तक कि कुछ लोगो के द्वारा अतिक्रमण कर घर बनाया गया है । यहां पर रह रहे लोगों के लिए सुविधाएं तो नाम मात्र की है न सड़क है, न पीने का अच्छा पानी, और नही कोई ड्रेनेज सिस्टम जिससे पानी अच्छा से निकल पाए लेकिन नगर निगम होल्डिंग टैक्स के नाम से वसूली जरूर करती है, जिससे लोगो को बहुत परेशानी होती है। आखिर सांसद संजय सेठ के अपने संसदीय क्षेत्र हेहल वार्ड नं 33 सुंदर नगर के प्रति उदासीन रवैया क्यू यहां के स्थानीय विधायक नवीन जयसवाल और मेयर आशा लकड़ा भी अपनी चुप्पी साधे हुए है आखिर क्या मजबूरी है क्यों लोगो की ये मजबूरियां नहि समझते।