झारखण्ड राज्य के राँची जिला की निवासी मुन्नू देवी ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 12/07/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनको कैल्शियम की गोली नहीं मिल रही है। जिसके बाद निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के संवाददाता ने इस खबर को सुना और मुन्नू देवी को कैल्शियम की गोली के बारे में जानकारी दिया, उनको कैल्शियम की गोली उपलब्ध करवाया। समस्या का समाधान होने से मुन्नू देवी बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रही है।