Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के महोबा जिला से सुधा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वह वह मेरी पंचायत मेरी शक्ति से जुड़ी है।नीलिमा की कहानी सुनकर जानकारी हुई किस तरह महिला के साथ भेदभाव तथा हिंसा होने पर उसके प्रति जागरूक होना चाहिए।वही वह कहती है कि लॉकडाउन के कारण कई लड़कियों की पढ़ाई रुक गई क्योकि उनके परिवारवालों का कहना है कि अब खर्च नहीं हो पायेगा,वही कई लड़कियों की शादी भी कर दी गयी है।फिर कार्यकरम से जुड़कर समझाया गया है कि लड़कियों की पढ़ाई को बीच में न रोके क्योकि ये परेशानी कुछ दिन की है फिर सबकुछ ठीक हो जायेगा। वह कहती है कि लड़कियों को मौका मिलना चाहिए,वह भी आगे बढ़ सकती है तथा अपने परिवारवालों का नाम रौशन करेंगी।वही लड़कियों के लिए आंगनबाड़ी में कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है,उन्हें आयरन की गोली नहीं दी जा रही है।वही बच्चों को टीका भी नहीं लगाया जा रहा है जिसकारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।