Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर के मुसहरी प्रखंड के ग्राम सुस्ता से मोबाइल वाणी के माध्यम से संजय ने मुन्नी देवी का साक्षात्कार लिया। जहाँ इन्होने बताया की ये दो साल से जीविका मोबाइल वाणी को सुन रही हैं और इन्हें जीविका मोबाइल वाणी सुन्ना अच्छा लगता है। क्यूंकि यहाँ सरकारी योजना, गर्वती महिला के बारे में और बच्चो के पढ़ाई लिखाई और खान पान के बारे में जानकारी मिलता है। इन्होने बताया की इनकी बेटी भी खाना नहीं खाती थी लेकिन इन्होने जब जीविका मोबाइल वाणी पर सुना की बच्चो को सात समूह खाद में से चार खाद समूह जरूर से देना चाहियें तो इन्होने भी अपनी बेटी को देना शुरू किया और अब बेटी खाना खाती है और बिलकुल स्वस्थ है.

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के मुसहरी प्रखंड से संजय मोबाइल वाणी के माध्यम से धरमशीला देवी से साक्षात्कार लिया। जिसमे उनका कहना है कि वह जीविका मोबाइल वाणी दो साल से सुन रही हैं। वह मोबाइल वाणी पर स्वास्थ्य पोषण,गर्भवती महिला तथा धात्री महिला पर चल रहे कार्यक्रम को सुनती है। इन्होने बताया की उनकी बेटी गर्भवती है इसलिए वह अभी गर्भवती के खान पान से सम्बंधित कार्यक्रम ज्यादा सुनती हैं। उन्हें कार्यक्रम सुनने से पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी मिली की गर्भवती महिला को दस खाद्य समूह में से पांच खाद्य समूह रोज खाने में शामिल करना चाहिए और वह इसका नियमित रूप से पालन भी करती हैं। वही वह कहती है कि गाँव की दीदियों को भी मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम से काफी जानकारी मिल रही है।

बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से संजय मोबाइल वाणी के माध्यम से एक दीदी से साक्षात्कार लिए है जिसमे उनका कहना है कि वह जीविका मोबाइल वाणी की नियमित श्रोता हैं।मोबाइल वाणी पर स्वास्थ पोषण, बच्चो के खान-पान, कोरोना, चमकी बुखार के बारे में सुनने को मिला है। इन्होने बताया की वह कोरोना से सम्बंधित कार्यक्रम ज्यादा सुनती हैं क्योकि उससे उनको जानकारी मिली है। उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से जाना की बाहर जाते समय मास्क लगाना चाहिए तथा दो गज की दुरी अपनानी चाहिए और वह इसका पालन अपने घर में भी अपने बच्चो के साथ करती है।

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के मुसहरी प्रखंड के चौसीमा ग्राम से मोबाइल वाणी के माध्यम से संजय ने प्रिया रानी का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार में प्रिया रानी ने बताया की ये जीविका मोबाइल वाणी की नियमित श्रोता हैं। मोबाइल वाणी पर स्वास्थ पोषण, बच्चो के खान-पान, कोरोना, चमकी बुखार, कृषि और समाचार के बारे में जानकारी मिलती है। इन्होने बताया की ये सात महीने की गर्भवती हैं और गर्भवती से सम्बंधित कार्यक्रम ज्यादा सुनती हैं जहाँ इन्हें पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी मिली की गर्भवती महिला को दस खाद्य समूह में से पांच खाद्य समूह रोज शामिल करना है और ये इसका नियमित रूप से पालन भी करती हैं

बिहार राज्य के नालंदा जिले से इंदिरा देवी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि ये गरीब घर की लड़की हैं और इनके माता-पिता ने इनकी शादी तेरह वर्ष की उम्र में कर दिया था। कम उम्र में शादी होने के कारण एवं चार बच्चों को जन्म देने के वजह से ये कमजोर हो गईं। पति की कमाई नही होने के कारण खान-पान में बहुत तकलीफ होती थी एवं बीमारी में बहुत ज्यादा पैसा खर्च होता था।परिस्थितियों से हार न मानने के जज्बे के साथ इन्होने जीविका समूह से जुड़कर लोन लिया और रोजगार शुरू किया। समय के साथ जहाँ इन्होने अपने बिजनेस को बढ़ाया वहीं कर्ज भी वापस किया।समय के साथ इंदिरा निरक्षर से साक्षर बनी,हस्ताक्षर करना सीखा और समूह में सीएम के पद पर कार्य भी करने लगी। दो पैसे कमा कर अपने बच्चों को पढ़ाती थी। साथ ही इनका कहना है कि इन्होने जीविका समूह से जुड़ कर बाल-विवाह के विरुद्ध कार्य किया।बच्चों की शादी इंदिरा ने पढ़ा-लिखा कर सही उम्र में किया। वर्तमान में बेटी भी जीविका मोबाईल वाणी के लिए कार्य कर रही हैं।

बिहार राज्य के जिला नालंदा से संजय मोबाइल वाणी के माध्यम से थरथरी प्रखंड के नारारी की निवासी करुणा देवी जो शिव गुरु जीविका स्वयं सहायता समूह की सचिव हैं उनसे साक्षात्कार लिया।जिसमें करुणा देवी ने बताया है कि वे जीविका मोबाइल वाणी चार छह माह से सुन रही है। इसमें उन्हें स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी एवं बच्चों और गर्भवती महिलाओं की खानपान से जुड़ी जानकारी मिली। स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारियां सुनकर उन्होंने अपने आसपास की गर्भवती महिलाओं को भी बताया।गर्भवती महिलाओं के खानपान से जुड़ी बातें ।मोबाइल वाणी से मिली जानकारियों को ये अपने आसपास की गर्भवती महिलाओं को बताया तो उन्होंने इस जानकारी को अपने जीवन में अपनाया कि गर्भवती महिलाओं को अपने खाने में दस खाद्य समूहों में से पांच खाद्य समूहों का प्रतिदिन सेवन करना चाहिए जैसे हरी साग सब्जियां ,दाल ,फल ,दूध ,पनीर ,अंडा,मांस एवं मछली आदि का सेवन करना चाहिए। इन जानकारियों को अपने जीवन में अपनाने से उनके बच्चे स्वस्थ एवं हृष्ट पुष्ट है।

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के काँटी प्रखंड के लश्करीपुर पंचायत से प्रियंका कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे जीविका मोबाइल वाणी की नियमित श्रोता हैं। उन्होंने बताया की उनके पड़ोस में एक महिला का प्रसव होना था, महिला को जीविका मोबाइल वाणी सुनने के लिए प्रेरित किया गया। जिसका असर यह हुआ कि महिला ने मोबाइल वाणी से खान पान से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर, जानकारी को अपने जीवन में अपनाया। जिससे कि प्रसव में किसी तरह कि समस्या नहीं हुई और बच्चा बिलकुल स्वस्थ पैदा हुआ है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके घर में एक बच्चा चमकी बुखार से ग्रषित है। जिसका वो काफी अच्छे से देखभाल करती हैं। चमकी बुखार में बच्चे का देखभाल करने की जानकारी भी उन्हें जीविका मोबाइल वाणी से ही मिली है