बिहार राज्य के जिला नालंदा से संजय मोबाइल वाणी के माध्यम से थरथरी प्रखंड के नारारी की निवासी करुणा देवी जो शिव गुरु जीविका स्वयं सहायता समूह की सचिव हैं उनसे साक्षात्कार लिया।जिसमें करुणा देवी ने बताया है कि वे जीविका मोबाइल वाणी चार छह माह से सुन रही है। इसमें उन्हें स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी एवं बच्चों और गर्भवती महिलाओं की खानपान से जुड़ी जानकारी मिली। स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारियां सुनकर उन्होंने अपने आसपास की गर्भवती महिलाओं को भी बताया।गर्भवती महिलाओं के खानपान से जुड़ी बातें ।मोबाइल वाणी से मिली जानकारियों को ये अपने आसपास की गर्भवती महिलाओं को बताया तो उन्होंने इस जानकारी को अपने जीवन में अपनाया कि गर्भवती महिलाओं को अपने खाने में दस खाद्य समूहों में से पांच खाद्य समूहों का प्रतिदिन सेवन करना चाहिए जैसे हरी साग सब्जियां ,दाल ,फल ,दूध ,पनीर ,अंडा,मांस एवं मछली आदि का सेवन करना चाहिए। इन जानकारियों को अपने जीवन में अपनाने से उनके बच्चे स्वस्थ एवं हृष्ट पुष्ट है।