झारखण्ड राज्य के दुमका ज़िला से पूजा कुमारी ने अब मेरी बारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि युवा मैत्री केंद्र से माहवारी के बारे में कई जानकारियाँ मिलती हैं जिसके अनेकों फ़ायदे हैं।

इंदु सूरजोत अब मेरी बारी के माध्यम से बताती हैं कि उन्हें माहवारी के दौरान पेट में बहुत दर्द होता है। इसके लिए क्या करना चाहिए।

ठेठाडांगर प्रखंड से संगीता डुंगडुंग अब मेरी बारी के माध्यम से बताती हैं कि उन्हें माहवारी के दौरान पेट में बहुत दर्द होता है। इसके लिए क्या करना चाहिए।

अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से रीना ने बताया कि इन्हे युवा मैत्री केंद्र के बारे में जानकारी मिली है। और इन्हे इससे बहुत लाभ मिला है

अब मेरी बारी क्विज़ प्रतियोगिता में श्रोताओं से पूछे जाएंगे कुछ सवाल जिसका देना होगा सही जवाब। सही जवाब देने वाले श्रोता बन सकते हैं विजेता।

अब मेरी बारी कार्यक्रम की पहली कड़ी से हम सुनेंगे स्वास्थ्य य,शिक्षा,यौन व प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी बातें। किशोर-किशोरियों के उलझनों को सुलझाने में उपयोगी साबित होगा यह कार्यक्रम।

सदर टांगर की ब्लॉक कोर्डिनेटर अंकिता दास बताती हैं कि अब मेरी बारी अभियान के अंतर्गत बहुत से कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्र की दीदी जब निरिक्षण करने गयी तो उन्हें पता चला कि सेनिटरी नैपकिन खरीदने के लिए गावँ की लड़कियाँ सामर्थ नहीं हैं ,जिसके कारण उन्हें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और लड़कियाँ साफ सफाई का ध्यान नहीं रख पा रही हैं। इस विषय पर लड़कियों को जानकारी दिया जाए।

हमारी एक श्रोता सरस्वती कुमारी,यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य की जानकारी चाहती हैं ?

झारखंड राज्य के जिला लोहारदगा, ग्राम आरा से हमारी एक श्रोता जानना चाहती हैं कि आयरन की गोली खाने से क्या फायदा होता है?

झारखण्ड राज्य के बिष्णुगढ़ ज़िला से राजेश्वर महतो कहते हैं कि चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान के तहत सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर एक समूह बनाकर महिलाओं और युवतियों को मासिक धर्म की जानकारी देनी चाहिए।