झारखंड राज्य के ओरमांझी से सुनैना कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से किशोरियों को यह सन्देश देती हैं कि आंगनबाड़ी मसे मिलने वाली आयरन की गोली को जरूर खाना चाहिए। इससे मासिक चक्र अच्छे से बना रहता है। साथ ही हरी सब्जी तथा पौष्टिक भोजन खाना चाहिए।

झारखण्ड राज्य के रांची ज़िला के कांके प्रखंड स्थित नेओरी से संजना , अब मेरी बारी मोबाइल वाणी के माध्यम से किशोर किशोरियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए सही पोषण की जानकारी चाहती हैं।

झारखण्ड राज्य के रांची ज़िला के ओरमांझी प्रखंड से रौशनी कुमारी ने अब मेरी बारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि किशोरियाँ शरीर को स्वच्छ रखने के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान अच्छे से रखें।

प्रमिला कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि किशोर किशोरियों को खानपान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Transcript Unavailable.

झारखंड राज्य के राँची,ओरमांझी से प्रियंका कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से किशोरियों को यह सन्देश देती हैं कि वे अपने खान पान का विशेष ध्यान रखें। हमेशा हरी साग सब्जी तथा बिटामिन रहित आहार का सेवन करें

झारखण्ड राज्य के रांची ज़िला से नीतू कुमारी ने अब मेरी बारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि किशोरियों को बढ़ती उम्र में स्वच्छता के साथ साथ पोषण का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला बिष्णुगढ़ प्रखंड से लक्ष्मी कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि किशोर-किशोरियों के बीच एनीमिया रोग की जानकारी नहीं है।एनीमिया होने पर शारीरिक क्षमता किस तरह प्रभावित होती है या यह किस कारण से होता है ?इससे बचने के लिए क्या क्या खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए ?सही जानकारी नहीं होने से लोग को परेशानी में आ जाते हैं।इसलिए इससे सम्बंधित जागरूगता का प्रचार प्रसार आवशयक है।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिअल के बिष्णुगढ़ प्रखंड से स्नेहा गोस्वामी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि कई किशोर किशोरियों के बीच एनीमिया बीमारी के बारे में जानकारी नहीं रहती है। एनीमिया होने से हमारे शारीरिक क्षमता में असर पड़ता है इसके बारे में अनजान रहते हैं। आठ एनीमिया से बचने के लिए प्रचार करना आवश्यक है

झारखण्ड राज्य के जिला रांची कांके प्रखंड नेवी विकास से लक्की सिंह अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से पूछना चाहते हैं कि उनके उम्र में के लोगों को क्या-क्या देख-रेख ,साफ़-सफ़ाई करनी चाहिए। ताकि हमारे शरीर में संक्रमक जैसा कोई बीमारी ना हो इसके लिए जानकारी दी जाए।