झारखंड राज्य के गुमला जिला के भरनो से विकास उराव मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि बैठक में किशोर किशोरियों के बारे में कई जानकारी दी जाती है। साथ ही मोबाइल वाणी के माध्यम से युवा मैत्री केंद्र तथा गर्भनरोधक के बारे में जानकारी मिली।

झारखंड राज्य के बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड से संध्या कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि इनके क्षेत्र में बैठक कर युवाओं के समस्याओं का समाधान निकाला जाता है। साथ ही अच्छे स्वास्थ्य के लिए आयरन की गोली दी जाती है।और पौष्टिक भोजन जैसे हरी साग सब्जी,मीट इत्यादि खाने की सलाह दी जाती है।

झारखंड राज्य के बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड से बुलबुल कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि इनके क्षेत्र में बैठक कर युवाओं के समस्याओं का समाधान निकाला जाता है। साथ ही अच्छे स्वास्थ्य के लिए आयरन की गोली दी जाती है।

झारखंड राज्य के रांची के ओरमांझी से दीपिका देवी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि सहिया दीदी के द्वारा गांव में बैठक की गई। इस बैठक में दीदी ने सभी बहनो को गर्भनिरोध गोली तथा कॉन्डम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही बच्चों में तीन साल का अंतराल कैसे रखा जाता है इसकी भी जानकारी दी गई

सिमडेगा जिला कोलेविरा से पूनम कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि अब मेरी बारी कार्यक्रम किशोर किशोरियों के लिए बहुत लाभदायक है। समूह में बैठ कर किशोर किशोरियों के स्वास्थ्य से सम्बंधित मुद्दों पर चर्चा करने में आसानी होगी