Transcript Unavailable.

झारखंड राज्य के गुमला जिला से आशा कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि इन्हे किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य सम्बन्धी जरुरी जानकारी मिली लेकिन इसके बारे में और जानकारी पाना चाहती हैं।

झारखण्ड राज्य के गुमला ज़िला के चैनपुर ज़िला से किरण केरकेटा ने अब मेरी बारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से इन्हे गल्स चेम्पियन के बारे में कई जानकारी मिली। जिसमे पोषण,शिक्षा,स्वास्थ्य एवं यौन प्रजनन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन अब इन सभी के बारे में जान कर बहुत अच्छा लगा रहा है।

झारखण्ड राज्य के गुमला ज़िला के कविता कुमारी सिंह ने अब मेरी बारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इन्हे अब मेरी बारी से जुड़ कर बहुत अच्छा लगा। कार्यक्रम के माध्यम से बहुत सारी जानकारी सुनने को मिली जैसे माहवारी के दौरान साफ सफाई और खानपान में किस तरह से ध्यान रखना चाहिए इसके बारे में जानकारी मिली

झारखंड राज्य के गुमला जिला बसिया प्रखंड से पारमिता रानी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि कार्यक्रम के माध्यम से बहुत सारी जानकारियाँ दी जाती हैं। जिसे सुनकर बहुत अच्छा लगता है।

झारखंड राज्य के जिला गुमला थाना पालकोट से विजय कुमार मिश्रा स्वप्न दोष क्या हैं ?इसकी जानकारी माँगते हैं।

हमारे श्रोता रवि सिंह अब मेरी बारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि अब मेरी बारी कार्यक्रम में युवा मैत्री केंद्र तथा महावरी एवं उसके उपचार के बारे जानकारियाँ भी दी जाती हैं।

झारखण्ड राज्य के गुमला ज़िला से काजल देवी बताती हैं, कि ग्रामीण इलाकों में लड़कियों को अकसर शिक्षा से वंचित रखा जाता हैं। लड़कियों को लड़कों की तरह सम्मान नहीं दिया जाता हैं।ग्रामीण इलाकों में इस सोच को हटा कर हर एक परिवार में बेटियों को समान दर्ज़ा दिया जाना चाहिए।

झारखण्ड राज्य के गुमला ज़िला से कविता कुमारी ने बताया कि लोग अपनी गलत सोच के कारण लड़का और लड़की की कम उम्र में शादी करा देते हैं। इस कारण उन्हें अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।

झारखण्ड राज्य के गुमला ज़िला से काजल देवी ने बताया कि अकसर ग्रामीण इलाकों में कन्या भ्रूण हत्या होती रहती हैं। इसलिए काजल देवी निवेदन करती हैं कि कन्या के प्रति यह सोच हटा कर बेटियों को आगे बढ़ाना चाहिए।