बिहार राज्य के जिला नालंदा के नगरनौसा प्रखंड से शोभा देवी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि भूमि अधिकारों के बारे में कार्यक्रम अच्छा चल रहा है। जब भी निर्णय लेने का बात आता है तो पुरुष ही निर्णय लेती है। महिला निर्णय नहीं लेती है।
बिहार राज्य के जिला नालंदा के नगरनौसा प्रखंड से सोभा देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सिवानी कुमारी से हुई। सिवानी कुमारी यह बताना चाहती है कि महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। शिक्षित नहीं होने पर उनको कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनको सिर्फ घर का काम करना पड़ता है। उनको घर से बाहर नहीं जाने दिया जाता है। वह शिक्षित होगी तो घर से बाहर जा सकती है। बैंक में भी दूसरों से फॉर्म भरवाना पड़ता है। किसी काम के लिए दूसरों से मदद माँगना पड़ता है।
बिहार राज्य के जिला नालंदा के नगरनौसा प्रखंड से सोभा देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहित कुमार से हुई। मोहित कुमार यह बताना चाहते है कि महिला को जमीन पर अधिकार देना चाहिए। वह सरकार के खेती - बाड़ी लाभ से वंचित रह जाती है। महिला को ससुराल में सम्मान नहीं मिलता है। उनको कहा जाता है कि तुम मायके से क्या के लेकर आयी हो। महिला को जमीन पर हक़ मिलना चाहिए।
बिहार राज्य के जिला नालंदा से सोभा देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से नीरज से हुई। नीरज यह बताना चाहते है कि पहले बहुत गर्मी लगता था। कई लोग बीमार हो जाते थे। अभी अचानक बारिश होने से लोगों की तबियत ख़राब हो रही है। मच्छरदानी का उपयोग करना चाहिए। पानी को गर्म करके पीना चाहिए। साफ़ - सफाई रखना चाहिए क्योंकि पानी के कारण ही मच्छर पैदा होते है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जिला नालंदा के नगरनौसा प्रखंड से सोभा देवी , की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से बिभा कुमारी से हुई। बिभा कुमारी के अनुसार ,महिला को जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए। जितना पिता के जमीन पर पुत्र का अधिकार है उतना है अधिकार बेटियों को भी मिलना चाहिए। अशिक्षित महिला को समझ नहीं आता है कि जमीन पर उनका भी हक़ होना चाहिए। महिला को जागरूक करना चाहिए। पहले भी पिता दहेज़ देकर अपनी बेटी का विवाह करते थे तो इस तरह बेटी को जमीन पर हक़ कैसे मिलेगा।
बिहार राज्य के जिला नालंदा के नगरनौसा प्रखंड से सोभा देवी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि महिला को जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए। सरकार इस पर ध्यान दे रही है।
बिहार राज्य के जिला नालंदा के नगरनौसा प्रखंड से सोभा देवी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि पानी हमारे लिए बहुत जरूरी है। पानी को बर्बाद नहीं करना चाहिए। पानी को बचाना चाहिए। पानी के नहीं रहने पर लोगों को बहुत परेशानी होती है। पानी के लिए लोगों को चापाकल में लाइन लगाना पड़ता है। वह पानी बहुत मुश्किल से लाकर काम करती है।
बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के नगरनौसा प्रखंड से शोभा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनीता कुमारी से बात हुई। सुनीता कहती है कि हर नारी का शिक्षित होना ज़रूरी है। अगर वो शिक्षित नहीं होगी तो उन्हें कोई जानकारी नहीं होगी। जैसे कागज़ात पढ़ नहीं पाएंगी और अगर जमीन रहेगा तो उनकी लिखा पढ़ी करने में उन्हें दिक्कत होगी। जमीन नापी और रशीद की जानकारी के लिए महिला का शिक्षित होना ज़रूरी है। महिलाओं को अपना जीवन बदलने के लिए शिक्षा के साथ हुनर की ज़रुरत है । जैसे सिलाई कढ़ाई कर वो आर्थिक रूप से मज़बूत रहेगी और भविष्य में दिक्कत नहीं होगी।