बिहार राज्य के नालंदा जिला से मनीषा ने मोबाईल वाणी के माध्यम से निशा कुमारी से बातचीत की। बातचीत के दौरान निशा ने बताया कि वे मुन्नी की कहानी सुनती हैं उन्हें बहुत अच्छा लगता है। साथ ही निशा का कहना है कि मुन्नी की कहानी में बहुत सारी जानकारियां दी जाती हैं ,उसमे दहेज़ प्रथा के बारे में बताया जाता है, यदि लड़कियों को भी लड़कों के तरह ही पढ़ लिखकर कुछ बनने दिया जाए तो दहेज़ प्रथा कम हो सकती है। इसलिए लड़कियों के पढ़ाई में ध्यान देना चाहिए।