साथियों कई बार हमारे जीवन में ऐसे मोड़ आ जाते है जहाँ हम खुद को बहुत परेशान और अकेला महसूस करते हैं और मन में बहुत बुरे-बुरे ख्याल आते हैं . कई बार सारी उम्मीदें ख़तम होने लगती है। ऐसे में किसी को सहारा देने के लिए आप के अनुसार हमें क्या करना चाहिए ? क्या आपने कभी किसी ऐसे स्थिति का सामना किया है ? अगर हाँ तो कैसे उभरे उस स्थिति से ?
मोबाइल वाणी और माय कहानी का एक ख़ास पेशकस आपके लिए कार्यक्रम भावनाओं का भवर जहाँ हम सुनेंगे मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने से जुड़ी कुछ जानकारियां. तो चलिए आज की कड़ी में जानते हैं कि अगर कभी मन में बहुत बुरे ख्याल आये तो उस से उभरने के लिए क्या किया जा सकता हैं. साथियों कई बार हमारे जीवन में ऐसे मोड़ आ जाते है जहाँ हम खुद को बहुत परेशान और अकेला महसूस करते हैं और मन में बहुत बुरे-बुरे ख्याल आते हैं. कई बार सारी उम्मीदें ख़तम होने लगती है। ऐसे में किसी को सहारा देने के लिए आप के अनुसार हमें क्या करना चाहिए ? क्या आपने कभी किसी ऐसे स्थिति का सामना किया है ? अगर हाँ तो कैसे उभरे उस स्थिति से ? साथ ही इसी तरह की और भी जानकारी सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। https://www.youtube.com/@mykahaani
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो यानि की NCRB के हालिया रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में 23,178 गृहिणियों ने आत्महत्या की थी। यानी देशभर में हर दिन 63 और लगभग हर 22 से 25 मिनट में एक आत्महत्या हुई है। जबकि साल 2020 में ये आंकड़ा 22,372 था। जितनी तेज़ी से संसद का निर्माण करवाया, सांसद और विधायक अपनी पेंशन बढ़ा लेते है , क्यों नहीं उतनी ही तेज़ी से घरेलु हिंसा के खिलाफ सरकार कानून बना पाती है। खैर, हालत हमें ही बदलना होगा और हमें ही इसके लिए आवाज़ उठानी ही होगी तो आप हमें बताइए कि *---- आख़िर क्या वजहें हैं जिनके कारण हज़ारों गृहणियां हर साल अपनी जान ले लेती हैं? *---- घरेलू हिंसा को रोकने के लिए हमें क्या करना चाहिए ? *---- और क्या आपने अपने आसपास घरेलू हिंसा को होते हुए देखा है ?
Transcript Unavailable.
भुगतान न होने से परेशान प्रधान ने की आत्मदाह की कोशिशभुगतान न होने से परेशान प्रधान ने की आत्मदाह की कोशिश
विरनो. स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहपुर सुल्तानपुर निवासी जयप्रकाश यादव पुत्र देवनाथ यादव उम्र 35 वर्ष ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर दी। जानकारी के अनुसार मृतक नशा का आदि हो गया था। और कर्ज में डूबा हुआ था। परिजनों ने उसे नशा से दूर रहने के लिए समझाया. इसी बात को लेकर उसे बात नागवार लग गई। जिसके कारण जन्माष्टमी के अर्धरात्रि में लायलान की रस्सी से फाँसी लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर दी। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। मृतक खेती से ही परिजनों का जीवको पार्जन करता था। लोगों को घटना की जानकारी तब हुई जब गांव के लोग सुबह टहलने के लिए निकले थे। जब उन्होंने शव को पेड़ से लटकते हुए देखा तो उनके होश उड़ गये। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। वहीं घटना की बात सुनकर परिजन चीख-पुकार करने लगे। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची विरनो पुलिस ने. घटना की जानकारी ली। वहीं पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उत्तर प्रदेश राज्य के गाजीपुर जनपद जखनियां तहसील क्षेत्र के भुडकुडा कोतवाली क्षेत्र में ग्राम सभा बहेरा में सोमवार की सुबह राजू मौर्या( 17 )पुत्र निर्मल मौर्य ने घर के अंदर फाँसी लगाकर की आत्महत्या। खेत में फसल की कटाई करने गई माँ घर वापस आई तो पंखे की कुंडी से लटकती लाश को देखकर बिलखने लगी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को उतरवाकर आवश्यक कार्यवाई प्रारम्भ कर दी हैं जिसकी विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो क्लिक कर पूरी जानकारी सुनें .........
कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के सोनवर्षा में सोमवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में लिया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..
जखनियां तहसील के रामपुर बलभद्र निवासी कुमारी देवी 40 वर्ष पत्नी राजकुमार यादव का शव घर की कुछ दूरी पर पुरानी जर्जर स्कूल में अपने साड़ी के फंदे से लटकती मिली। भुड़कुड़ा कोतवाल अनुराग कुमार ने बताया कि 5 दिन पूर्व महिला दिन में घर से लापता हो गई थी। महिला की काफी खोजबीन की गई नहीं पता चला आज उसका शव घर के कुछ दूरी पर महार बुजुर्ग गांव में एक जर्जर स्कूल में अपने साड़ी के फंदे से लटकती हुआ मिला। परिजनों ने बताया था कि महिला का मानसिक स्थिति सही नहीं था ऐसा लग रहा है कि महिला ने अपने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली हो।मृतका के पति राजकुमार यादव का एक लड़की और 3 लड़कियां है। राजकुमार यादव मुंबई में काम करते थे लॉक डाउन में घर पर आए थे। आज गांव के किसान ने आलू बोने के लिए वहां हुए तो दुर्गंध आने लगी शंका होने पर स्कूल में देखा तो महिला का शव लटकती हुई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विरनो. स्थानीय थाना क्षेत्र के शहाबुदाद्दीनपुर गाँव सभा के दुल्लहडीह निवासी रामभुवाल बिन्द उम्र (35) वर्ष परिवारिक कलह से फांसी लगाकर की खुदकुशी। मृतक पांच भाई थे। और वह सबसे छोटा था। बताया जा रहा है कि मृतक भाजपा नेता गिवर्धन बिन्द का भाई है।जानकारी के अनुसार पति पत्नी दोनों वर्षों से आपस में मारपीट करते चले आ रहे थे। मृतक के चार बच्चों में ज्योति.अर्जुन.शिवांगी.और रिशु हैं।. बगलगीर भी पति पत्नी के मारपीट व झगड़े से परेशान रहा करते थे। गुरुवार की अर्धरात्रि में वह शराब पीकर आया और अपने परिवार को मारने पीटने लगा। और पत्नी के विरोध करने पर वह फांसी के फंदे पर लटक कर आत्म हत्या कर ली। सुबह होते ही यह खबर जंगल की आग की तरह पूरे जनपद में फैल गयी। और ग्रामीणो की भीड़ इकट्ठा हो गयी। मृतक के कुल चार पुत्र व पुत्री हैं। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे विरनो थाना के एसआई सर्वेश तिवारी ने भी शव का जांच पड़ताल किया। जब तिवारी अपने हमराहियों के साथ मौका मुआयना किया। उस समय शव को नीचे जमीन पर रक्खा गया था। और शव के सिर से खून का रिसाव हो रहा था। लेकिन ग्रामीणों में चर्चा है कि शव को किसके कहने से फांसी के फंदे से शव को उतारा गया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इसकी मौत के असलियत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
