काशी के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना कि स्वच्छ काशी सुंदर काशी लेकिन यह कहावत केवल कागजी कार्रवाई पर ही देखी जाती है

न्यूरो सर्जरी के वार्ड बी में भर्ती एक मरीज को देखने पहुंचे युवक का व्यवहार परिजनों को अलग लगा

घर के पास मिलेगी टीबी की जांच के लिए एक्स रे सुविधा, लगेंगे विशेष शिविर

ऐसे में दुर्गा मंदिर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला और उसे बचाने की अपील की

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के सरायनंदन खोजवां निवासी युवक को 8 से 10 की संख्या में आए बदमाश घर से बुलाकर ले गए और शुशकेश्वर महादेव मंदिर के पास ले जाकर मारा पीटकर घायल कर दिया।

अफसर अब कह रहे कि सचिव से लेंगे निर्माण की जानकारी गाजीपुर। एक तरफ सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं वहीं दूसरी तरफ अधिकारी हैं कि भष्ट्राचार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते। दिव्यांगों के लिए शौचालय का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हुआ, फिर भी धनराशि निकल गई। जबकि कागजों में शौचालय का निर्माण पूरा दिखाया जा रहा है। करीब एक वर्ष बाद भी अधिकारियों की नजर इस तरफ नहीं पड़ी। इससे दिव्यांग छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह है पूरा मामला - मनिहारी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय चकमहताब में दिव्यांग शौचालय में न तो अभी शीट बैठी है। और न ही दिव्यांगो के लिए रेलिंग लगी है। ग्राम पंचायत के निधि खाते से एक लाख 36 हजार रुपये ग्राम प्रधान अखिलेश कुमार शांत द्वारा पैसा उतार लिया गया है। इस पूरी बात को सूनते ही ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार घबड़ाने लगे की अब तो पोल खुल जाएगी लेकिन सच्चाई तो सच्चाई ही है। कुछ वार्ता के पश्चात ग्राम विकास अधिकारी ने खुद कबूल किया और कहा कि बहुत जल्द दिव्यांग शौचालय का कार्य पूरा कराया जाएगा। जिसकी पुष्टि ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार ने मीडिया से खुद किया। सरकारी धन की हुई बंदर बांट- चकमहताब ग्राम सभा के प्राथमिक स्कूल में शौचालय अधूरा पड़ा है। अभी तक दिव्यांग शौचालय में सीट नहीं बैठी है। और न ही स्टील की रेलिंग लगी है। अभी शौचालय अपने पूरा मानक को पूरा नहीं किया है। ग्राम सभा में जमकर सरकारी धन की बंदर बांट हुई है। दिव्यांग बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। *कठोर कार्यवाही की जाएगी -* जब इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी पंचायत उदित नारायण यादव से बात हुई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। यदि ऐसा हुआ है तो बहुत ग़लत है। मामले की जांच कराकर दोषियों के ऊपर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

हालत गंभीर होने पर लखनऊ स्थित पीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

दहेज प्रथा अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। करंडा ब्लॉक के पुरैना ग्राम सभा में शार्ट सर्किट से आग लगने से कई झोपड़ियो में रखी सारा सामान के साथ -साथ पशु जलकर खाक हो गए। जानकारी के मुताबिक पुरैना निवासी देवनाथ शर्मा की झोपड़ी में करीब तीन बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर ली। जिसमें कई झोपड़ियां में रखी सामान के साथ मोटरसाईकिल, साईकिल जलकर राख हो गया। देवनाथ ने बताया कि विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई जिसमें भैंस,एक बकरी व बकरी के दो बच्चे, मोटरसाईकिल,दो साईकिल व तीन झोपड़ियां जलकर ख़ाक हो गई। घटना के संबंध में ग्राम प्रधान विनोद कुमार राय ने बताया कि यह घटना काफी दुःखद है। आग से पशुओं के साथ -साथ मोटल साईकिल, साईकिल व गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया उन्होंने बताया कि कानूनगो ने सूचना पर आकर मौके की मुआयना करके फोटो खींचें। कानूनगो ने कहा कि जितना संभव मदद होगा वह की जाएगी। ग्राम प्रधान ने कहा कि परिवार को खाने के लिए तत्काल मेरे द्वारा पच्चास किलो गेहूं व पच्चास किलो चावल दिया गया।

दुल्लहपुर गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के देवा गांव में स्थित आज सुबह 8:30 बजे अपने घर में अकेले सो रहे हैं 40 वर्षीय युवक गुड्डू उर्फ रमेश राजभर पुत्र लच्छू राजभर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। तत्काल लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी ।मौके पर पुलिस उपाधीक्षक बलराम और थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तथा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक के बड़े भाई सुभाष राजभर ने बताया कि बीते 3 फरवरी को देर शाम दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन रोड के पास शराब के नशे में गुड्डू उर्फ रमेश और पुरानी जमीनी रंजिश में पट्टीदार अरविंद राजभर में मारपीट हुई थी । मृतक घर पर अकेले घर में सो रहे थे तभी रात साढ़े नौ बजे चार लोगो ने घर घुसकर गाली गलौज के साथ ही लाठी डंडे से मारपीट दिए थे जिसके चलते मौत हो गई। मृतक गुड्डू उर्फ रमेश राजभर 35 वर्ष की दो लड़के एक लड़की है जो अपने चाचा सुभाष के साथ रहकर पढ़ती लिखती हैं तथा मृतक गुड्डू की पत्नी 12 वर्ष पूर्व आकस्मिक निधन से मौत हो गई है। गुड्डू अपने घर पर अकेले रहता था और खेती-बारी करता था। भुड़कुड़ा पुलिस उपाधीक्षक बलराम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के भाई के तहरीर पर छानबीन की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो पाएगा कि मौत कैसे हुई है।