Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

गाजीपुर। करंडा ब्लॉक के पुरैना ग्राम सभा में शार्ट सर्किट से आग लगने से कई झोपड़ियो में रखी सारा सामान के साथ -साथ पशु जलकर खाक हो गए। जानकारी के मुताबिक पुरैना निवासी देवनाथ शर्मा की झोपड़ी में करीब तीन बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर ली। जिसमें कई झोपड़ियां में रखी सामान के साथ मोटरसाईकिल, साईकिल जलकर राख हो गया। देवनाथ ने बताया कि विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई जिसमें भैंस,एक बकरी व बकरी के दो बच्चे, मोटरसाईकिल,दो साईकिल व तीन झोपड़ियां जलकर ख़ाक हो गई। घटना के संबंध में ग्राम प्रधान विनोद कुमार राय ने बताया कि यह घटना काफी दुःखद है। आग से पशुओं के साथ -साथ मोटल साईकिल, साईकिल व गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया उन्होंने बताया कि कानूनगो ने सूचना पर आकर मौके की मुआयना करके फोटो खींचें। कानूनगो ने कहा कि जितना संभव मदद होगा वह की जाएगी। ग्राम प्रधान ने कहा कि परिवार को खाने के लिए तत्काल मेरे द्वारा पच्चास किलो गेहूं व पच्चास किलो चावल दिया गया।

काशी को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने में डॉ. सम्पूर्णानन्द स्टेडियम, वर्ल्ड क्लास इनडोर इंटरनेशनल स्टेडियम सहायक होगा। डबल इंजन की सरकार विकास के साथ ही पर्यावरण और पैसों को बचने के लिए भी तत्पर रहती है। काशी में वल्र्ड क्लास इंटरनेशनल स्टेडियम में बिजली की बचत के लिए सोलर पैनल लगाए जाएंगे। सरकार पूर्वांचल के खिलाड़ियों को निखारने के लिए वाराणसी में नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इंटरनेशनल स्टेडियम का निर्माण करा रही है। यहां इंटरनेशनल मैच भी कराये जा सकेंगे। डॉ. सम्पूर्णानन्द स्टेडियम में मल्टी स्पोर्ट्स, मल्टी लेवल आधुनिक इनडोर स्टेडियम में 30 से अधिक इनडोर खेल की सुविधा होगी। लगभग 350 करोड़ रुपये से मल्टी लेवल वर्ल्ड क्लास इंटरनेशनल स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। डॉ सम्पूर्णानन्द स्टेडियम में मल्टी स्पोर्ट्स,मल्टी लेवल आधुनिक इनडोर स्टेडियम का पुनर्निर्माण तेजी से हो रहा है। इस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकेंगे। स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ.डी वासुदेवन ने बताया कि दूसरे व तीसरे फेज के निर्माण में बिल्डिंग के छत पर सोलर पैनल लगाया जायेगा, जिससे बिजली और पैसे की काफी बचत होगी। सौर ऊर्जा से पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक ने बताया कि स्टेडियम के पहले चरण के निर्माण में भूतल प्लस दो मंज़िल का भवन का निर्माण लगभग पूरा हो चूका है, फिनिशिंग का काम चल रहा है, उपकरणों को भी जल्द इंसटाल किया जाएगा। कैफेटेरिया के साथ बैंक्वेट हॉल भी बनेगा। प्रधानमंत्री के सुगम्य भारत के विजन को मजबूत करता यह एशिया का पहला ऐसा स्टेडियम होगा, जो दिव्यांगजनों के लिये अनुकूल होगा। यहाँ पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिताएं भी हो सकेगी। अन्य दो फेज का काम भी तेज़ी से किया जा रहा है।

दुल्लहपुर गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के देवा गांव में स्थित आज सुबह 8:30 बजे अपने घर में अकेले सो रहे हैं 40 वर्षीय युवक गुड्डू उर्फ रमेश राजभर पुत्र लच्छू राजभर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। तत्काल लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी ।मौके पर पुलिस उपाधीक्षक बलराम और थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तथा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक के बड़े भाई सुभाष राजभर ने बताया कि बीते 3 फरवरी को देर शाम दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन रोड के पास शराब के नशे में गुड्डू उर्फ रमेश और पुरानी जमीनी रंजिश में पट्टीदार अरविंद राजभर में मारपीट हुई थी । मृतक घर पर अकेले घर में सो रहे थे तभी रात साढ़े नौ बजे चार लोगो ने घर घुसकर गाली गलौज के साथ ही लाठी डंडे से मारपीट दिए थे जिसके चलते मौत हो गई। मृतक गुड्डू उर्फ रमेश राजभर 35 वर्ष की दो लड़के एक लड़की है जो अपने चाचा सुभाष के साथ रहकर पढ़ती लिखती हैं तथा मृतक गुड्डू की पत्नी 12 वर्ष पूर्व आकस्मिक निधन से मौत हो गई है। गुड्डू अपने घर पर अकेले रहता था और खेती-बारी करता था। भुड़कुड़ा पुलिस उपाधीक्षक बलराम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के भाई के तहरीर पर छानबीन की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो पाएगा कि मौत कैसे हुई है।

जखनिया गाजीपुर । भाजपा संगठन को खड़ा करने वाले, संगठन को फर्श से अर्श तक ले जाने वाले भाजपा के वयोवृद्ध नेता देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की भारत सरकार की घोषणा पर जखनिया के पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया व देश के राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया। उक्त अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा मन बहुत प्रसन्न है कि समर्पित कार्यकर्ता को उचित सम्मान मिला। वर्मा ने कहा लाल कृष्ण आडवाणी की पहचान देश की राजनीति की दशा और दिशा बदलने वाले कद्दावर नेताओं में रही है। उनके नेतृत्व में सिर्फ भारतीय राजनीति की धुरी में राष्ट्रवाद व हिंदुत्व को जगह दी बल्कि केंद्र में कांग्रेस के विकल्प तौर पर भी भाजपा को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। आज प्रभु श्री राम का मंदिर जो बनकर तैयार हुआ है उसमें उनकी अहम भूमिका रही। 90 के दशक में राम मंदिर आंदोलन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में उनकी सोमनाथ से अयोध्या तक की यात्रा मिल का पत्थर बना। प्रमोद वर्मा ने कहा लालकृष्ण आडवाणी ने राजनीति में नैतिकता का मानक स्थापित किया, उनका राजनैतिक जीवन बेदाग रहा। उन्होंने राष्ट्रीय एकता व संस्कृति प्रावधान को आगे बढ़ाने में अतुल्यनीय प्रयास किया। उनका जीवन शुचिता और पारदर्शिता से भरा रहा, उनका जीवन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वो मेरार जी देसाई में मंत्री रहे हो या अटल जी सरकार में उप प्रधानमंत्री रहे हैं अपने कार्यशाली से उन्होंने सबको प्रभावित किया, आतंकवाद के खिलाफ उन्होंने कठोर कदम उठाया उनके निर्णय के कारण उनका नाम लौह पुरुष रखा गया। लालकृष्ण आडवाणी ने पार्टी में राष्ट्रवाद को स्थापित कर भारतीय राजनीति को नया दिशा दिया और अपने अद्भुत संगठन क्षमता से भाजपा को अपराजेय माने जाने वाली कांग्रेस पार्टी का विकल्प बना दिया आज उन्हीं की देन है कि भाजपा इतनी ऊंचाइयों पर पहुंची है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, महामंत्री पीयूष सिंह, नंदलाल प्रजापति, इंद्रदेव कुशवाहा, दयाशंकर सिंह, अशोक गुप्ता, दिनेश यादव, प्रशांत सिंह, अजय विक्रम, राजेश जायसवाल, वरुण पांडेय सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

जखनिया शिव मंदिर के परिसर में तीन दिवसीय शिव मंदिर स्पोर्टिंग क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मऊ और जखनिया के बीच खेला गया । जिसमें मऊ ने 7 ओवरों में 44 रन का स्कोर खड़ा किया तथा जखनिया टेक्निकल टीम 25 रन पर ही ऑल आउट होकर मैच हार गए। तथा मैन ऑफ द मैच मऊ के समर तो मैन ऑफ द सीरीज छोटू सिंह जखनिया बने। इसके पूर्व सेमीफाइनल मैच मैहर और मऊ के बीच खेला गया जहां मऊ के टीम ने जीत दर्ज कराई तथा जखनिया छोटा भीम और जखनिया टेक्निकल के बीच मैच खेला गया जिसमें जखनिया टेक्निकल ने जीत दर्ज करते हुए फाइनल मैच में पहुंचे। फाइनल मैच के समापन के मुख्य अतिथि भुडकुड़ श्री महंत रामबरन दास इंटर कॉलेज के प्रवक्ता उमेश यादव और प्रधान नंदू गुप्ता ने जीते हुए खिलाड़ियों को ट्राफी सहित अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।इस मौके पर प्रधान गुप्ता ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से शरीर स्वस्थ रहता है और ऐसे प्रतियोगिता सदैव होना चाहिए। इससे खिलाड़ियों का मनोबल भी ऊंचा होता है। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि अशोक गुप्ता, हरिद्वार जायसवाल, सुनील जायसवाल, धीरज गुप्ता, चंदन विश्वकर्मा, शुभम चौरसिया , कमेंट्री महेंद्र चौहान ,सत्यम चौहान, विकास सोनकर ,गुडलेश यादव ,लाला, विक्की,राहुल, दीपक ,आशीष,मनीष जायसवाल, जायसवाल,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

पान की खेती के लिए जिले के किसान और कृषक उत्पादन संगठनों एफपीओ को प्रोत्साहन किया जाएगा चार बीघे से खेती करने पर अनुदान व तकनीकी जानकारी दी जाएगी। जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि पान की खेती का प्रोत्साहन देने की अपील की जा रही है। इसको मनरेगा से जोड़ा जाएगा ताकि किसानों को पारिश्रमिक भी मिल सके। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि अभी वर्तमान में वाराणसी में एक बीघे में पान की खेती होती है। हालांकी पान की खेती को बढ़ाने के लिए हम प्रयासरत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभी बनारस में बिहार उड़ीसा और बंगाल से पान को खरीदा जाता है I बनारस में प्रतिदिन 1200 से लेकर 1300 डोली पान की खपत होती है। जिसको देखते हुए यहां के किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। और प्रति दो (बिस्वा) क्षेत्रफल के लिए 60000 और उन्होंने कहा कि इसके तहत ढाई सौ वर्ग मीटर 500 वर्ग मीटर व 1000 वर्ग मीटर के अनुसार क्रमशः 12500,25000 वह 50000 का अनुदान देय है। अधिक जानकारी के लिए पान की खेती करने वाले इच्छुक किस जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में जाकर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

वन विभाग 2.80 लाख फलदार पौधे लगाए जाएंगे। खास यह कि पहली बार वन विभाग फलदार व उपयोगी लकड़ी वाले पौधे लगवाने जा रहा है। उप प्रभागीय वन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि तीनों रेंज काशी, वाराणसी में पौधारोपण के लिए जमीन चयन कर गड्ढा खोदाई शुरू कर दी गई है। वन विभाग के अधिकारी किसानों की सहमति से जामुन, आम, अमरूद, आंवला, कटहल के साथ सागौन, होगा इसके साथ मगोहनी, पीपल, पाकड़, गूलर सहित अन्य पौधे रोपे जाएंगे। इससे जहाँ पर्यावरण संरक्षण होगा तो वही इससे किसानों को आर्थिक लाभ भी होगा और सड़कों के विस्तार के चलते कट रहे पेड़ो की भरपाई भी हो सकेगी। वैन विभाग इस बात को भी सुनिश्चित करेगा कि कगने वाले पेड़ सुरक्षित हो और बड़े होकर वह पर्यावरण के अनुकूल बने ऐसा अक्सर देखा जाता है कि पैधे तो लगा दिए जाते है। लेकिन उचित देखभाल न होने से वह बढ़ नही पाते इस बात का भी ध्यान तखनते हुए इसकी जिम्मेदारी किसानों को दी जाएगी।

BHU अब सस्ता होगा टेढ़े मेढ़े दांतो का इलाज