Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिरनो= क्षेत्र ग्राम सभा मलेथी सोमवार देर रात महिला को चाकू गोद कर हत्या की गई मृतिका श्वेता बारी पत्नी स्वर्गीय सुनील बारी उम्र 35 वर्ष घर से तकरीबन 50 मीटर दूरी पर खून से लटपट हालत में मिली परिजनों ने आनंन फानन में बिरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने स्थिति देखकर मृत्यु घोषित कर दिया परिजनों ने घर पहुंच कर दुल्लहपुर पुलिस को सूचना दिया मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन में लग गई बताया जा रहा है कि मृतका के पति सुनील बारी एक साल पहले मर चुके थे दो पुत्र सास ससुर बच्चों के साथ घर परिवार में रहती थी घटनास्थल पर पहुंचे गाज़ीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि महिला की मौत चाकू गोद कर की गई है क्योंकि उसके शरीर पर चाकू के निशान भी पाया गया है जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा मृतका के ससुर लाल जी बारी के द्वारा अज्ञात के खिलाफ ताहिर दी गई है

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के विशेष कार्याधिकारी डॉ. पंकज एल. जानी ने संस्कृत विश्वविद्यालय में नैक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पहले परिसर का भ्रमण किया। इसके बाद योगसाधना केंद्र में बैठक की। उन्होंने विवि की तैयारियों को राजभवन में प्रेजेंटेशन के लिए मंजूरी दे दी। इससे पहले नैक मूल्याकंन के सभी सात क्राइटेरिया पर समन्वयक के अलावा आईक्यूएसी आदि समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों से पूछताछ की। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि इसके पूर्व विश्वविद्यालय को नैक से 'ए' ग्रेड मिला था। इस बार इसे बेहतर करने का प्रयास है। नैक मूल्यांकन के समन्वयक प्रो. अमित कुमार शुक्ल ने बताया कि प्रस्तुति सफल होने के बाद जल्द समिति राजभवन में कुलाधिपति के सामने प्रस्तुति देगी। राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी का स्वागत कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा और कुलसचिव राकेश कुमार ने किया।

।।

यूपी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को इस बार क्यूआर कोड वाले परिचय पत्र दिए जाएंगे। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता के लिए पहली बार यह प्रयोग हो रहा है। जिलास्तर पर इनके लिए तैयारी शुरू हो गई है। इसके साथ कई नए प्रयोग भी किए गए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार कक्ष निरीक्षक, सचल दल के साथ केंद्र व्यवस्थापक सहित सभी ड्यूटियों के लिए जारी परिचय पत्रों में क्यूआर कोड दर्ज होंगे। बनारस में लगभग सभी बोर्ड परीक्षा कर्मियों को यह परिचय पत्र जारी होंगे। इसमें इयूटीरत कर्मचारी का नाम, ड्यूटी का स्थान और विद्यालय या कार्यालय सहित सभी जानकारियां दर्ज होंगी। यह क्यूआर कोड स्मार्टफोन के स्कैन करने पर जांच अधिकारी के सामने सभी जानकारियां आ जाएंगी। जिलास्तर पर ड्यूटी के लिए चुने गए कर्मचारियों के संबंधित डेटा माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। इनके आधार पर आईकार्ड बनाने काम भी जारी है। दूसरी तरफ, इस बार परीक्षा में कई नए प्रयोग भी किए गए हैं। पहली बार केंद्र व्यवस्थापकों का प्रशिक्षण जिलास्तर पर कराया गया है। इसके लिए क्षेत्रीय कार्यालय से हुर जिले तीन मास्टर ट्रेनर चुने गए हैं। अन्य कर्मियों को भी मिलेगा क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्र में बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार जिले को 6 जोन और 12 सेक्टरों में हर जोन और सेक्टर के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की जाएगी। इसके अलावा सचल दल भी हर सेक्टर में सक्रिय रहेंगे।

Transcript Unavailable.