वाराणसी लंका क्षेत्र में पूरे इलाके में आग लगेे से हकंप मच गया लंका में क्षेत्र स्वास्तिक प्लाजा स्थित एक रेस्टोरेंट में किचन में अचानक आग लग गई
भाजपा किसान मोर्चा की ओर से 12 फरवरी से ग्राम परिक्रमा यात्रा शुरू होगी। जिला कमेटी की यात्रा का शुभारम्भ भीमचंडी से काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल व जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा करेंगे। नगर में बिंदुमाधव वार्ड से यात्रा निकलेगी, जिसका उद्घाटन दक्षिणी विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी व महानगर अध्यक्ष भाजपा विद्यासागर राय करेंगे।किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री ब्रजनंदन सिंह, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री जयनाथ मिश्र व पूर्व महानगर अध्यक्ष योगेश सिंह पिंकू ने प्रेसवार्ता में बताया कि 12 को मुजफ्फरनगर में मां शाकुंभरी देवी परिसर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगीआदित्यनाथ और मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर प्रदेश स्तर पर यात्रा का शुभारम्भ करेंगे। जिसका सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन से सभी संगठनात्मक जिलों में किया जाएगा।बताया कि यात्रा गांव, हल, ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्रों का पूजन करके शुरू होगी। इस दौरान गांव में चौपाल लगाकर मोदी सरकार के किसान हितैषी गारंटी योजनाओं पर चर्चा होगी।
शक्ति वंदन अभियान के तहत हुई चाय पर चर्चा 50 उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय* द्वारा पुलिस लाइन गाजीपुर में परेड की सलामी ली गई तथा इसके बाद महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा परेड किया गया। परेड में शामिल सभी थानाध्यक्षों तथा सभी जवानों को दंगा नियंत्रण हथियारों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया तथा इन्हें चलाने की ट्रेनिंग भी दी गई
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना कासिमाबाद पर *महिला पुलिस परामर्श केंद्र* के जीर्णोद्धार भवन का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इसके बाद थाने पर उपस्थित आम जनमानस को संबोधित करते हुए महोदय द्वारा महिला पुलिस परामर्श केंद्र खुलने से महिलाओं को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। महोदय द्वारा बताया गया कि परामर्श केंद्र खुलने से महिलाओं को अपनी छोटी छोटी समस्याओं के लिए मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। उनकी समस्याओं को यही पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सुनकर निस्तारित कर दिया जाएगा। महोदय द्वारा थाने पर आए फरियादियों की समस्याओं को भी सुना गया तथा उसके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया
बृजनंदन सिंह को वाराणसी के शहर दक्षिणी (वि.स.)का प्रभारी बनाए जाने से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल
भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बृजनन्दन सिंह को शहर दक्षिणी विधानसभा वाराणसी का विधानसभा प्रभारी बनाये जाने पर भाजपा कार्यकत्ताओं तथा क्षेत्र की जनता में हर्षोउल्लास का वातावरण बना हुआ है। सूची जारी होते ही उनके शुभेच्छु व पार्टी पदाधिकारी सहित कार्यकत्ताओं संग बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है
पूर्व कैबिनेट मंत्री की 8 वीं पुण्यतिथि मनाई गई.
